बुधवार, 25 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अब नए अंदाज में नजर आएगी Mahindra XEV 9e! कंपनी जल्द ला सकती है अपडेटेड एडिशन​ | प्री-टर्म डिलीवरी की वजह बन सकती हैं ये गलतियां, गायनकोलॉजिस्ट ने बताया​ | बुमराह ने ICC Test Rankings में मचाई खलबली, पंत-गिल औऱ जायसावल को भी हुआ फायदा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ankita Bhandari Murder Case: अंकिता भंडारी केस में पूर्व भाजपा विधायक आज होगा नार्को टेस्ट, कथित VIP एंगल की जांच कर रही CBI​

Ankita Bhandari Case Update: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर का आज यानी 24 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर में नार्को टेस्ट होना है। राठौर इसके लिए गुजरात रवाना हो चुके हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले कहा कि वे सीबीआई जांच में पूरा सहयोग […]

Ankita Bhandari Case Update: उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर का आज यानी 24 नवंबर को गुजरात के गांधीनगर में नार्को टेस्ट होना है। राठौर इसके लिए गुजरात रवाना हो चुके हैं। उन्होंने रवाना होने से पहले कहा कि वे सीबीआई जांच में पूरा सहयोग करेंगे और चाहते हैं कि मामले की सच्चाई सामने आए। 

गांधीनगर की फॉरेंसिक लैब में होगी प्रक्रिया

सीबीआई ने सुरेश राठौर को 24 नवंबर को गांधीनगर में उपस्थित होने के लिए कहा है। यहां फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में विशेषज्ञों की निगरानी में नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका पॉलीग्राफ टेस्ट भी निर्धारित है। टेस्ट से पहले उनकी मेडिकल जांच की प्रक्रिया भी होनी है।

राठौर बोले जांच में पूरा सहयोग करूंगा

गुजरात रवाना होने से पहले सुरेश राठौर ने कहा कि उन्हें सीबीआई का नोटिस मिल चुका है और जांच में सहयोग करने पर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि अंकिता को न्याय मिलना चाहिए और मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। राठौर के मुताबिक, वह जांच एजेंसी को जरूरी जानकारी देने और अपना पक्ष रखने के लिए तैयार हैं। 

कथित VIP एंगल की जांच कर रही CBI

अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित VIP की भूमिका को लेकर सामने आए ऑडियो क्लिप के बाद मामला फिर चर्चा में आया था। अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऑडियो साझा किए थे, जिनके सुरेश राठौर से जुड़ी बातचीत होने का दावा किया गया। इन ऑडियो में कथित VIP का जिक्र होने के बाद सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की। एजेंसी ऑडियो और उनसे जुड़े दावों की सत्यता भी परख रही है। 

उर्मिला सनावर का भी होना है नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट

इस मामले में अभिनेत्री उर्मिला सनावर का भी नार्को और पॉलीग्राफ टेस्ट होना है। उन्होंने भी अदालत में इन परीक्षणों के लिए सहमति दी थी। हालांकि, उनके टेस्ट की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है। अब सुरेश राठौर के टेस्ट और सीबीआई की आगे की जांच पर सबकी नजर है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY