सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
रणबीर, विक्की और आलिया की Love and War के ट्रेलर से पहले आएगा खास गाना, इस सिंगर की आवाज बांधेगी शमा​ | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; आरोपी को मारी 6 गोली​ | Ramdev vs Dhirendra: धीरेंद्र शास्त्री पर बाबा रामदेव का तीखा हमला! बोले- पाखंडी, धुर्त, बावड़े… तेरी औकात क्या है, तू सनातन बचाएगा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ramdev vs Dhirendra: धीरेंद्र शास्त्री पर बाबा रामदेव का तीखा हमला! बोले- पाखंडी, धुर्त, बावड़े… तेरी औकात क्या है, तू सनातन बचाएगा?​

Baba Ramdev Dhirendra Shastri: योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना साधा है।  सनातन धर्म की रक्षा, धार्मिक कट्टरता और समाज में बढ़ते पाखंड को लेकर रामदेव ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने, लोगों को भड़काने और […]

Baba Ramdev Dhirendra Shastri: योग गुरु स्वामी बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा निशाना साधा है। 

सनातन धर्म की रक्षा, धार्मिक कट्टरता और समाज में बढ़ते पाखंड को लेकर रामदेव ने कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर समाज को बांटने, लोगों को भड़काने और सांप्रदायिक उन्माद पैदा करने वाले सनातन धर्म के सच्चे हितैषी नहीं हो सकते।

बाबा रामदेव ने कहा कि कुछ लोग कट्टर सनातनी बनाने के नाम पर समाज में नफरत और विभाजन पैदा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक, राजनीतिक और सामाजिक उन्माद पैदा करके लोगों को डराया जाता है। इसके बाद हिंदू धर्म को खतरे में बताकर खुद को उसका रक्षक घोषित किया जाता है।

रामदेव ने कहा कि सनातन धर्म सृष्टि के आरंभ से अस्तित्व में है और आगे भी बना रहेगा। इसे बचाने के नाम पर समाज में फूट डालना और स्वार्थ साधना गलत है।

योगगुरु बाबा रामदेव ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर तीखा हमला बोला है। झारखंड के जमशेदपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री की भगवान राम और श्रीकृष्ण से जुड़ी टिप्पणी तथा भूतप्रेत बाधा दूर करने के दावों पर सवाल उठाए। रामदेव ने… pic.twitter.com/cZuSYqfrdq

— Bansal News Official November 23, 2026

रामकृष्ण की तुलना पर जताई कड़ी नाराजगी

बाबा रामदेव ने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना करने वाले बयानों पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि देवीदेवताओं का अपमान करना या हंसीमजाक में उनके सम्मान को ठेस पहुंचाना स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने ऐसे बयानों की आलोचना की, जिनमें भगवान राम को महान बताते हुए भगवान कृष्ण को ‘टेढ़ेमेढ़े’ कहा गया। रामदेव ने कहा कि धार्मिक मंचों पर बोलने वाले लोगों को अपनी भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए।

पहले समझाते हैं, फिर मंच से ठोकते हैं’

बाबा रामदेव ने कहा कि वह पहले गलत बयान देने वाले व्यक्तियों को निजी तौर पर समझाने का प्रयास करते हैं। लेकिन जब वे अपनी बात नहीं सुधारते, तो सार्वजनिक मंच से उनका विरोध करना जरूरी हो जाता है।

उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के नाम पर ढोंग, पाखंड और आडंबर को बढ़ावा नहीं दिया जा सकता। सच्चे साधु का कर्तव्य समाज को सही दिशा दिखाना और गलत विचारों का विरोध करना है।

खुद को बचा ले बावले, धीरेंद्र शास्त्री को पाखंडी कहा

रामदेव ने धार्मिक ग्रंथों की जानकारी के बिना सनातन का रक्षक बनने का दावा करने वालों पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने न वेद पढ़े हैं, न उपनिषद और न ही रामायणमहाभारत का अध्ययन किया है। इसके बावजूद वे हिंदू धर्म को बचाने की बातें करते हैं।

इस दौरान रामदेव ने ‘बावले’, ‘पाखंडी’ और ‘धूर्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल करते हुए ऐसे कथावाचकों की आलोचना की।

कट्टर हिंदू सनातनी बनाने की आड़ में चल रहे ढोंग, पाखंड, आडम्बर से कैसे बचें और देश को कैसे बचाएं?#matrshakti #Women #Nari #Bharat #MahilaSashaktikaran #WomenEmpowerment, #WomenPower pic.twitter.com/BXV1UBfUfz

— स्वामी रामदेव November 23, 2026

भूतप्रेत के नाम पर लोगों के शोषण का आरोप

योग गुरु ने कथित भूतप्रेत बाधा दूर करने और चमत्कार दिखाने के नाम पर आयोजित होने वाले धार्मिक दरबारों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ कथावाचक धार्मिक भावनाओं का इस्तेमाल करके लोगों में अंधविश्वास पैदा करते हैं और उनका शोषण करते हैं।

रामदेव ने कहा कि इस तरह के पाखंड का सबसे अधिक शिकार महिलाएं होती हैं। उन्होंने माताओं, बहनों और बेटियों को ऐसे धार्मिक आडंबर से सावधान रहने की सलाह दी।

‘एक हाथ में माला, दूसरे में भाला’ वाले बयान पर सवाल

बाबा रामदेव ने धर्म की रक्षा के लिए हथियार उठाने की अपील करने वालों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यदि भाले से ही देश और धर्म की रक्षा होगी, तो पुलिस, अर्धसैनिक बल और लोकतांत्रिक संस्थाओं की भूमिका क्या रह जाएगी?

उन्होंने कहा कि देश किसी लाठी या भाले के तंत्र से नहीं, बल्कि संविधान, कानून और लोकतांत्रिक व्यवस्था से चलता है। धार्मिक जीवन में वेद, योग, आत्मानुशासन और मर्यादा का विशेष महत्व है।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कंटेंट को लेकर चिंता

बाबा रामदेव ने सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली रील्स और वीडियो की सामग्री पर भी चिंता जताई। उन्होंने दावा किया कि बड़ी संख्या में रील्स के जरिए धर्म, साधुसंतों, महिलाओं, मातापिता और विभिन्न जातियों व समुदायों का मजाक उड़ाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी संप्रदाय, वर्ग या धार्मिक परंपरा का अपमान करने के बजाय समाज में सम्मान और अनुशासन की भावना विकसित करनी चाहिए।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY