सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
352 रन की बढ़त भी नहीं दिला सकी जीत, शुभमन गिल ने बताई मैच ड्रॉ होने की असली वजह​ | अनंत सिंह की बेटी की शादी में बिना कार्ड भी मिलेगी एंट्री! पूरे बिहार को दिया खुला न्योता, जानिए क्या है खास इंतजाम​ | WhatsApp Web Security Alert: ऑफिस में WhatsApp Web चलाते हैं? हो जाएं सावधान! साइबर यूनिट ने जारी किया अलर्ट, डेटा लीक और फ्रॉड का खतरा बढ़ा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में खूनी हमला! चाकू लेकर टूट पड़ा शख्स, 5 पुलिसकर्मी जख्मी, 3 गंभीर रुप से घायल​

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में कानून के रखवालों पर ही जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। जामा मस्जिद थाने के अंदर एक आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद […]

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली में कानून के रखवालों पर ही जानलेवा हमला होने का मामला सामने आया है। जामा मस्जिद थाने के अंदर एक आरोपी ने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वारदात के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया और भागने के लिए बाइक भी छीन ली। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश में अभियान चलाया और आखिरकार उसे पकड़ने के लिए गोली चलानी पड़ी।

मां और बहन की शिकायत पर थाने बुलाया गया था आरोपी

जानकारी के मुताबिक, नबील नाम के शख्स के खिलाफ उसकी मां और बहन को परेशान करने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया था। दोपहर करीब ढाई बजे पुलिसकर्मी उससे मामले को लेकर सवालजवाब कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी ने अचानक चाकू निकाल लिया और पुलिसकर्मियों पर हमला शुरू कर दिया। हमले से थाने में अफरातफरी मच गई। पुलिसकर्मियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और पांच जवान घायल हो गए।

गर्दन और चेहरे पर किए वार, तीन पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर

इस हमले में घायल पांच पुलिसकर्मियों के चेहरे और गर्दन पर चोटें आई हैं। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दो पुलिसकर्मियों को संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि तीन को बेहतर इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल सभी घायलों का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और आरोपी की तलाश के लिए अलगअलग टीमें सक्रिय कर दी गईं।

थाने से भागकर लूटी बाइक, पुलिस ने पीछा कर चितली कब्र इलाके में पकड़ा

हमला करने के बाद आरोपी थाने से फरार हो गया। भागने के दौरान उसने एक दोपहिया वाहन भी छीन लिया। इसके बाद सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट की ऑपरेशंस यूनिट ने उसकी तलाश शुरू की। पुलिस टीम ने आरोपी को चितली कब्र इलाके में ढूंढ निकाला। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान उसने दोबारा पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया। स्थिति को नियंत्रित करने और पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए टीम को गोली चलानी पड़ी। इस कार्रवाई के बाद आरोपी को काबू कर लिया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हमले के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY