सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी का बढ़ा भरोसा! FY27 में 7% रह सकती है भारत की GDP​ | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर​ | Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर​

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का […]

दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में एक शख्स ने पूछताछ के दौरान पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायल तीन पुलिसकर्मियों को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि दो अन्य का संजीवनी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

दरअसल, पुलिस को शिकायत मिली थी कि आरोपी अपनी मां और बहन को परेशान करता है. इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने सोमवार को उसे पूछताछ के लिए जामा मस्जिद थाने बुलाया था. पूछताछ के दौरान ही उसने अचानक पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल सभी घायल पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज जारी है.

खबर अपडेट की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY