मंगलवार, 24 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सर्दियों में क्यों बढ़ जाती है कब्ज की समस्या? ये गलतियां बन सकती हैं मुसीबत​ | भारत से चीन और यूरोप तक टेंशन! ट्रंप की टैरिफ की जद में आए 16 बड़े देश​ | 28 छक्के 7 चौके… 52 गेंदों में दोहरा शतक, वैभव सूर्यवंशी ने हिलाया क्रिकेट जगत, पूरी दुनिया के उड़े होश​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गाजीपुर में मां से छेड़खानी के विरोध पर दिव्यांग बेटे की पिटाई, जबरन चटवाया थूक; FIR​

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग बेटे के सामने उसकी मां से छेड़छाड़ की गई. वहीं जब बेटे ने विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए थूक चटवाया गया. सूचना मिलने पर पहुंची […]

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में दिव्यांग बेटे के सामने उसकी मां से छेड़छाड़ की गई. वहीं जब बेटे ने विरोध किया तो उसके साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए थूक चटवाया गया. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.

वारदात दोतीन दिन पुरानी बताई जा रही है. पीड़िता ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया कि उसके गांव का ही रहने वाला समरजीत उर्फ छोटू पांडेय शराब के नशे में धुत होकर उसके घर पहुंचा और उसके साथ छेड़छाड़ की. इतने में उनके दिव्यांग बेटे ने विरोध किया तो आरोपी समरजीत ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी. यही नहीं, आरोपी ने उनके बेटे को अपमानित करते हुए थूक कर चटाया.

पहले भी मारपीट कर चुका है आरोपी

पीड़िता के मुताबिक यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी आरोपी और उसके परिवार के लोग कई बार मारपीट कर चुके हैं. आरोपी आए दिन गाली गलौज करता है और जान से मारने की धमकी देता है. पीड़िता के मुताबिक घटना के दिन उनके शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. इसके बाद उन्होंने यूपी 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी थी.

शनिवार को दर्ज हुई एफआईआर

पीड़िता के मुताबिक देर शाम पीड़िता की तहरीर पर शादियाबाद थाना पुलिस ने आरोपी समरजीत उर्फ छोटू पांडेय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस के अनुसार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY