सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
लंदन के बाजार से आपके ज्वेलरी बिल तक, भारत में रोज कैसे तय होते हैं सोने के दाम?​ | Bigg Boss 20 से बाहर हुए Manish Goel, पैर में चोट के कारण छोड़ा शो, टॉप 10 कंटेस्टेंट की सूची तय​ | चीनी महंगी होगी या मिलेगी राहत? सरकार बदलेगी प्रोडक्शन का हिसाब रखने का तरीका​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bisleri Water Bottle Testing: बिसलेरी के बाद अब दूसरी कंपनियों की बारी, देशभर में पानी की बोतलों की होगी जांच​

Bisleri Water Bottle Testing: बिसलेरी के पानी के सैंपल को लेकर हुए विवाद के बाद सरकार अब देशभर में बोतलबंद पानी की जांच ) कराने जा रही है। अधिकारियों ने सभी पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स की जांच करने का फैसला किया है। दूसरी ओर, बिसलेरी को अपने पानी के सैंपल की नई जांच में राहत […]

Bisleri Water Bottle Testing: बिसलेरी के पानी के सैंपल को लेकर हुए विवाद के बाद सरकार अब देशभर में बोतलबंद पानी की जांच ) कराने जा रही है। अधिकारियों ने सभी पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स की जांच करने का फैसला किया है। दूसरी ओर, बिसलेरी को अपने पानी के सैंपल की नई जांच में राहत मिली है। कंपनी के मुताबिक, स्वतंत्र प्रयोगशाला में ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया है।

सितंबर 2025 में शुरू हुआ विवाद

यह मामला सितंबर 2025 में बिसलेरी के गोवा स्थित प्लांट में तैयार किए गए एक बैच से जुड़ा है। 30 सितंबर 2025 को FSSAI ने प्लांट से पानी के छह सैंपल लिए थे। शुरुआती जांच में पांच सैंपल मानकों पर खरे उतरे, जबकि एक सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली। इसकी निर्धारित सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है।

दोबारा जांच में क्या निकला?

बिसलेरी की 22 नवंबर 2025 की अपील के बाद FSSAI ने सैंपल को रेफरल प्रयोगशाला भेजा। यहां ब्रोमेट का स्तर तय सीमा के भीतर मिला, लेकिन रिपोर्ट में पॉलीसाइक्लिक एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन की मौजूदगी भी बताई गई। इसके बाद कंपनी ने FSSAI से मान्यता प्राप्त स्वतंत्र प्रयोगशाला में दोबारा जांच कराई। इसमें ब्रोमेट का स्तर निर्धारित सीमा के भीतर पाया गया।

कंपनी ने कब सौंपी रिपोर्ट?

बिसलेरी के मुताबिक, कंपनी ने 2 फरवरी 2026 को स्वतंत्र जांच की रिपोर्ट FSSAI के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को सौंप दी थी। इसके बाद उसे कोई दूसरी सूचना नहीं मिली। कंपनी का कहना है कि उसे ईमेल या हार्ड कॉपी के जरिए कोई नोटिस नहीं मिला और FSSAI की वेबसाइट पर भी ऐसा नोटिस नहीं मिला। इसलिए उसने मामले को बंद मान लिया था। कंपनी ने कहा कि पानी की सुरक्षा उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह 10 चरणों की निर्माण प्रक्रिया में 90 से अधिक परीक्षण करती है और मामले में FSSAI का सहयोग जारी रखेगी। 

देशभर में होगी जांच

बिसलेरी विवाद के बाद अब अधिकारियों ने देशभर के पैक्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड्स की जांच करने का फैसला किया है। यानी जांच का दायरा सिर्फ बिसलेरी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि दूसरी कंपनियों के बोतलबंद पानी की गुणवत्ता भी जांची जाएगी।

दूसरी खाद्य कंपनियों पर भी सख्ती

FSSAI ने वसंत मसाला प्राइवेट लिमिटेड, टिटबिट फूड्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, मीमांसा इंडस्ट्रीज और आशा कन्फेक्शनरी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मंजूरी दी है। वहीं, उर्मि लाइफसाइंसेज LLP और गौर आयुर्वेदिक स्टोर के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। आशा कन्फेक्शनरी को असुरक्षित पाई गई प्रीपैकेज्ड चॉकलेटभरी कुकीज बाजार से वापस मंगाने का आदेश भी दिया गया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY