शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Akash Deep की New Zealand के खिलाफ दमदार वापसी, Gautam Gambhir के समर्थन को सराहा​ | योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, गोरखपुर से सीधे पैतृक गांव जाएंगे CM, कल होगा अंतिम संस्कार​ | Anthropic का जलवा! IPO से 5,100 कर्मचारी बने करोड़पति, 600 लोगों की दौलत 830 करोड़ के पार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हम देश छोड़ देंगे या फिर इच्छा मृत्यु दे दो… आजम खान ने सरकार को घेरा, बोले- मैं रिक्शा चला लेता पर जेल नहीं जाता​

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान बुधवार को गाजियाबाद जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए. गुरुवार को वह रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए. आजम खान ने कहा कि मैं रिक्शा चलाना ज़्यादा बेहतर समझता, मैं जेल जाना कभी स्वीकार नहीं करता. मैं अपने बच्चों से बीड़ियां बनवा लेता, लेकिन उन्हें जेल की सज़ा […]

समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान बुधवार को गाजियाबाद जेल से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए. गुरुवार को वह रामपुर में मीडिया से मुखातिब हुए. आजम खान ने कहा कि मैं रिक्शा चलाना ज़्यादा बेहतर समझता, मैं जेल जाना कभी स्वीकार नहीं करता. मैं अपने बच्चों से बीड़ियां बनवा लेता, लेकिन उन्हें जेल की सज़ा नहीं भुगतने देता.

आजम खान ने कहा कि कुछ लोगों का इस बात पर सीना फुलाकर गर्व करना कि एक ऐसे मुसलमान को प्रताड़ित करने से उन्हें ज़्यादा वोट मिलेंगे जिसने शिक्षा का एक मंदिर खड़ा किया है. उन्होंने कहा कि एक पिता के लिए यह देखना कि उसका एमटेक पढ़ालिखा बच्चा लगातार पांच साल तक एकांत कारावास में रहा.

आजम ने कहा कि अगर मुझसे इतनी ही नफरत है तो मुझे परिवार के साथ इच्छा मृत्यु दे दो या फिर हम देश छोड़ देंगे. आजम ने प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि मेरा इरादा है कि मैं रामपुर विकास प्राधिकरण के खिलाफ मुकदमा वापस ले लूं और एक घोषणा कर दूं कि बुलडोजर लाओ और यूनिवर्सिटी की एकएक इमारत को जमींदोज कर दो.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY