रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor Blackout Mock Drill: बिजनौर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अस्पताल में आग लगने पर रेस्क्यू, घायलों को स्ट्रेचर से बाहर निकाला​ | Russia Ukraine War: रूस के मालवाहक जहाज Sparta II पर ड्रोन हमला, 16 क्रू मेंबर्स ने लाइफबोट से बचाई जान, यूक्रेन पर शक​ | ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bijnor Blackout Mock Drill: बिजनौर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अस्पताल में आग लगने पर रेस्क्यू, घायलों को स्ट्रेचर से बाहर निकाला​

: बिजनौर में रविवार को नूरपुर रोड के विवेक अस्पताल में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। जिला प्रशासन और नागरिक सुरक्षा विभाग समेत कई विभागों ने इसमें हिस्सा लिया। शाम 6 बजे सायरन बजते ही अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट हो गए। इसके बाद आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास शुरू हुआ। अस्पताल में आग लगने का […]

: बिजनौर में रविवार को नूरपुर रोड के विवेक अस्पताल में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल हुई। जिला प्रशासन और नागरिक सुरक्षा विभाग समेत कई विभागों ने इसमें हिस्सा लिया। शाम 6 बजे सायरन बजते ही अधिकारी और कर्मचारी अलर्ट हो गए। इसके बाद आपातकालीन स्थिति से निपटने का अभ्यास शुरू हुआ।

अस्पताल में आग लगने का बनाया सीन

मॉक ड्रिल में अस्पताल में आग लगने की स्थिति दिखाई गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। वहीं, नागरिक सुरक्षा विभाग के स्वयंसेवकों और NCC कैडेट्स ने घायलों को स्ट्रेचर की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उपचार दिया।

डीएम बोले संकट के लिए तैयार रहना जरूरी

जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने कहा कि मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन स्थिति में तेजी से कार्रवाई करना और अलगअलग विभागों की तैयारियों को परखना है। इसमें सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल और संकट के समय काम करने की क्षमता का परीक्षण किया गया।

ब्लैकआउट में लाइटें बंद रखने की अपील

डीएम ने लोगों से अपील की कि आपातकालीन स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। हवाई हमले की चेतावनी या ब्लैकआउट के दौरान घरों और प्रतिष्ठानों की सभी लाइटें बंद रखें, ताकि बाहर रोशनी दिखाई न दे।

ये खबर भी पढ़ें: 

कई अधिकारी और कर्मचारी रहे मौजूद

मॉक ड्रिल के दौरान जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अंशिका दीक्षित और अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण गौतम राय मौजूद रहे। इसके अलावा अलगअलग विभागों के अधिकारी, संस्थाओं के प्रतिनिधि और अस्पताल प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भी इस अभ्यास में शामिल हुए। सभी ने आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अपनीअपनी जिम्मेदारियों का अभ्यास किया।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY