: बाल्टिक सागर में रूस के मालवाहक जहाज स्पार्टा II पर ड्रोन हमले के बाद भीषण आग लग गई। जहाज में आग लगने के बाद उस पर सवार 16 क्रू मेंबर्स को लाइफबोट की मदद से अपनी जान बचानी पड़ी। सभी लोग बाद में एक दूसरे रूसी जहाज पर पहुंच गए और रूस की ओर लौटे।

WATCH: Footage filmed from a Libyan National Army Air Force helicopter shows a Ukrainian naval drone striking a cargo ship with alleged ties to the Russian military off the coast of Benghazi. pic.twitter.com/Ih0cDr5NFD
— Breaking911 November 22, 2026
WATCH: Footage shows a Ukrainian naval drone slamming into a Russian cargo ship and exploding off the coast of Benghazi, Libya, this evening. pic.twitter.com/2yagzLCRRI
— Breaking911 November 22, 2026
यूक्रेन पर शक
घटना के बाद फिनलैंड ने हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने की आशंका जताई है। आग लगने के बाद जहाज बहते हुए फिनलैंड के समुद्री क्षेत्र में पहुंचा गया, जहां बचाव अभियान चलाया गया।
16 लोगों ने लाइफबोट से बचाई जान
फिनलैंड के बॉर्डर गार्ड कमांडर इल्या इल्जिन ने शनिवार रात बताया कि रूसी जहाज स्पार्टा II पर 16 लोग सवार थे। ड्रोन हमले के बाद जहाज में आग लग गई, जिसके बाद सभी लोगों ने लाइफबोट की मदद से जहाज छोड़ा। इसके बाद सभी क्रू मेंबर्स एक दूसरे रूसी जहाज पर पहुंच गए। अब वे रूस लौट रहे हैं। फिनलैंड के अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार देर रात तक स्पार्टा II में आग लगी हुई थी।
यूक्रेन पर हमले का शक, जहाज को क्यों बनाया निशाना ?
फिनलैंड के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता अकीमौरी हुहतिनेन ने इस हमले के पीछे यूक्रेन का हाथ होने की आशंका जताई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं किया गया है कि इस जहाज को ही निशाना क्यों बनाया गया। फिनलैंड के रक्षा बलों के मुताबिक, रूस के गोगलैंड द्वीप के पश्चिम में यह जहाज क्षतिग्रस्त हुआ था। जहाज रूस के कलिनिनग्राद क्षेत्र की तरफ जा रहा था। हमले के बाद यह बहते हुए फिनलैंड के समुद्री क्षेत्र में पहुंच गया।
फिनलैंड चला रहा बचाव अभियान
जहाज फिलहाल फिनलैंड के समुद्री क्षेत्र में है। ऐसे में फिनलैंड के अधिकारी ही बचाव अभियान चला रहे हैं। गल्फ ऑफ फिनलैंड कोस्ट गार्ड के कमांडर मिक्को सिमोला ने बताया कि बचाव अभियान के दौरान एक रूसी हेलीकॉप्टर के फिनलैंड के हवाई क्षेत्र में घुसने की आशंका भी है। इस घटना के बाद समुद्री और हवाई सुरक्षा को लेकर फिनलैंड के अधिकारी अलर्ट हैं। जहाज में लगी आग और उसके बाद की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
पहले भी बाल्टिक क्षेत्र में पहुंचे रूसी इलाके के ड्रोन
इस साल यूक्रेन ने रूस के उत्तरपश्चिमी लेनिनग्राद इलाके में कई सैन्य ड्रोन भेजे हैं। इनमें से कुछ ड्रोन रास्ता भटककर बाल्टिक क्षेत्र के हवाई क्षेत्र में भी पहुंच गए थे। इन घटनाओं के बाद आशंका बढ़ गई है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर NATO देशों के इलाकों तक भी पहुंच सकता है। बाल्टिक सागर में रूसी जहाज पर हुए हमले ने इस चिंता को और बढ़ा दिया है।
फिनलैंड के PM बोले पड़ोसी इलाकों तक पहुंच रहा युद्ध
Sparta II alus on poistunut Suomen alueelta.
Suomen viranomaiset ovat jälleen osoittaneet toimivansa vastuullisesti haastavissa olosuhteissa. Kiitos jokaiselle tähän työhön osallistuneelle!
Kiitos myös Virolle, jonka alus Kindral Kurvits osallistui työhön @KristenMichalPM
— Petteri Orpo November 22, 2026
फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस घटना को लेकर कहा कि युद्ध अब उनके पड़ोसी इलाकों तक पहुंच रहा है। उन्होंने बताया कि फिनलैंड के अधिकारी खाड़ी में हालात संभाल रहे हैं, जहां रूसी मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमला हुआ है।
स्वीडन ने भी तैनात किए लड़ाकू विमान
घटना के बाद स्वीडन ने भी फिनलैंड और NATO के इलाके की सुरक्षा के लिए अपने लड़ाकू विमान तैनात किए। स्वीडन के रक्षा मंत्री पाल जॉनसन ने बताया कि ये विमान फिनलैंड के कमांड के तहत काम कर रहे थे। दरअसल, फिनलैंड और स्वीडन हाल ही में NATO में शामिल हुए हैं। यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद फिनलैंड 2023 में और स्वीडन 2024 में इस सैन्य गठबंधन का हिस्सा बने थे।
ये खबर भी पढ़ें:
एस्टोनिया ने भी जताई चिंता
एस्टोनिया के प्रधानमंत्री क्रिस्टन मिशाल ने कहा कि रूस की आक्रामकता का असर अब बाल्टिक सागर तक पहुंच गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। बाल्टिक सागर में रूसी जहाज पर ड्रोन हमले, जहाज में आग और स्वीडन के लड़ाकू विमानों की तैनाती से यह मामला अब कई देशों की सुरक्षा से जुड़ गया है। फिनलैंड के समुद्री क्षेत्र में बचाव अभियान के बीच सभी की नजर इस बात पर है कि हमले के पीछे किसका हाथ था।