रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी चुनाव में 4 सहयोगी दलों को कितनी सीटें देगी BJP? सीट बंटवारे के नए फॉर्मूले ने बढ़ाई सियासी हलचल!​ | पहाड़ों पर बर्फबारी, तापमान 0 से नीचे … दिल्ली-UP समेत कई उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन, IMD का अलर्ट​ | Jasprit Bumrah ने Tom Latham को दोनों पारियों में शून्य पर आउट कर रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले तीसरे भारतीय​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पहाड़ों पर बर्फबारी, तापमान 0 से नीचे … दिल्ली-UP समेत कई उत्तरी राज्यों में बढ़ेगी ठिठुरन, IMD का अलर्ट​

उत्तर भारत में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने वाली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान […]

उत्तर भारत में सर्दी ने अब अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और तेज होने वाली है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले सप्ताह तक न्यूनतम तापमान गिरकर 9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इसके चलते सुबह और रात के समय लोगों को ज्यादा ठंड का सामना करना पड़ेगा. वहीं, कई राज्यों में घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी भी कम हो रही है.

मौसम में बदलाव का असर सड़क और रेल यातायात पर भी पड़ सकता है. पंजाब, हिमाचल प्रदेश और ओडिशा के कुछ इलाकों में दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर तक रह गई है. ऐसे में मौसम विभाग ने वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी दिल्ली में 23 नवंबर को मौसम मुख्य रूप से साफ रहने का अनुमान है. हालांकि, सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध देखने को मिल सकती है. मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

इसके बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है. 26 नवंबर तक दिल्ली का न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है. इससे सुबह घर से निकलने वाले लोगों को ठंड का ज्यादा अहसास होगा. खासकर सुबह और देर रात के समय गर्म कपड़ों की जरूरत बढ़ सकती है.

पंजाब में बढ़ेगी ठिठुरन, कोहरे से परेशानी

पंजाब में भी सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है. सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं के साथ कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, 23 नवंबर को राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम शुष्क बना रहेगा. अमृतसर समेत राज्य के कई हिस्सों में सुबह के समय कम दृश्यता देखने को मिल सकती है. तापमान की बात करें तो न्यूनतम पारा 10 से 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

हिमाचल में शून्य से नीचे पहुंचा तापमान

हिमाचल प्रदेश में शुष्क ठंड का प्रकोप बढ़ गया है. जनजातीय क्षेत्रों में रात का तापमान शून्य से नीचे चला गया है, जबकि मैदानी और नदी घाटी वाले इलाकों में सुबह घना कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को मंडी जिले के सुंदरनगर में कोहरे के कारण दृश्यता घटकर महज 70 मीटर रह गई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी हुई. राज्य में नवंबर में अब तक 3.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य तौर पर 12.2 मिलीमीटर बारिश होती है. एक से 22 नवंबर के बीच बारिश में 74 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है. बारिश नहीं होने से शुष्क ठंड का असर और बढ़ रहा है.

उत्तर प्रदेश में कोहरा और हल्की बारिश के आसार

उत्तर प्रदेश में 23 नवंबर को मौसम का मिलाजुला असर देखने को मिल सकता है. राज्य के पूर्वी हिस्सों में सुबह के समय कोहरा छाने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई गई है. वहीं, अन्य इलाकों में मौसम शुष्क रह सकता है. प्रदेश में अधिकतम तापमान 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

बिहार में सुबह कोहरे की चादर

बिहार में भी सुबह के समय कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. इसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका है. हालांकि, 23 नवंबर को राज्य में बारिश की संभावना नहीं है और मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. तापमान की बात करें तो बिहार में अधिकतम पारा 24 से 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

आने वाले दिनों में और बढ़ेगी सर्दी

उत्तर भारत में नवंबर के आखिरी सप्ताह के दौरान ठंड का असर और तेज होने के संकेत हैं. दिल्लीNCR समेत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार में सुबह के समय कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है. वहीं, तापमान में गिरावट के कारण सुबह और रात की ठिठुरन बढ़ेगी. ऐसे में लोगों को ठंड से बचाव के साथ कोहरे के दौरान वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

10 राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट

देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्सों में चक्रवाती गतिविधियों के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा समेत पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है. असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में गरजचमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका है. असम और मेघालय के कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY