सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
कालापानी-लिपुलेख विवाद से गोरखा भर्ती तक, भारत-नेपाल की दोस्ती कितनी उतार-चढ़ाव भरी रही?​ | PM मोदी की अपील का बड़ा असर! देश में Gold Import में आई 40% की गिरावट​ | शादी में मेहमान बनकर आते हैं, गहनों-नोटों से भरा बैग लेकर हो जाते हैं फरार… ये हैं गैंग के 120 चेहरे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Royal Enfield के शौकीनों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब कम बजट में मिल सकती है दमदार बाइक, कंपनी बना रही खास प्लान​

रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदना कई युवाओं का सपना होता है, लेकिन ज्यादा कीमत के चलते हर कोई इसे खरीद नहीं पाता. खासकर वे लोग, जो पहली बार अपनी सामान्य बाइक छोड़कर Royal Enfield खरीदना चाहते हैं. ऐसे ग्राहकों के लिए अब अच्छी खबर सामने आ रही है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने Himalayan […]

रॉयल एनफील्ड की बाइक खरीदना कई युवाओं का सपना होता है, लेकिन ज्यादा कीमत के चलते हर कोई इसे खरीद नहीं पाता. खासकर वे लोग, जो पहली बार अपनी सामान्य बाइक छोड़कर Royal Enfield खरीदना चाहते हैं. ऐसे ग्राहकों के लिए अब अच्छी खबर सामने आ रही है. पिछले कुछ सालों में कंपनी ने Himalayan 450, Guerrilla 450 और 650cc जैसी दमदार बाइक्स पर ज्यादा ध्यान दिया है. लेकिन अब Royal Enfield कम बजट वाले ग्राहकों के लिए भी नए विकल्प तैयार कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 250cc इंजन वाली किफायती बाइक्स लाने की प्लानिंग बना रही है.

एक नहीं, कई 250cc बाइक्स लाने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक, की नई 250cc बाइक्स वित्त वर्ष 202728 के आखिरी महीनों तक बाजार में आ सकती हैं. हालांकि, कंपनी ने अभी तक लॉन्च की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है.

खास बात यह है कि Royal Enfield सिर्फ एक नई बाइक लाने के बजाय पूरा 250cc प्लेटफॉर्म तैयार कर सकती है. इसकी मदद से कंपनी अलगअलग डिजाइन और कीमत वाली कई मोटरसाइकिलें बना सकेगी. इस प्लेटफॉर्म को कंपनी के अंदर ‘V’ नाम दिया गया है. इसके अलावा चीनी बाइक निर्माता CFMoto के साथ तकनीकी साझेदारी की भी चर्चा है। हालांकि, इन दोनों बातों की अभी पुष्टि नहीं हुई है.

क्या नई बाइक में मिलेगा हाइब्रिड इंजन?

Royal Enfield की नई 250cc बाइक्स को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा इनके इंजन और माइलेज की हो रही है. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इनमें हाइब्रिड तकनीक दे सकती है. इस तकनीक की मदद से पेट्रोल की खपत कम करने में मदद मिल सकती है. शुरुआती अनुमानों में नई बाइक से लगभग 40 से 45 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कंपनी माइल्डहाइब्रिड सिस्टम देगी या किसी दूसरी हाइब्रिड तकनीक का इस्तेमाल करेगी.

कितनी हो सकती है नई Royal Enfield की कीमत?

नई 250cc बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत इनकी किफायती कीमत हो सकती है. कंपनी इन्हें मौजूदा 350cc मॉडल्स से नीचे रख सकती है, ताकि कम बजट वाले ग्राहक भी खरीद सकें. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन बाइक्स की शुरुआती कीमत लगभग 1.25 लाख से 1.50 लाख रुपये के बीच हो सकती है. हालांकि, असली कीमत का खुलासा लॉन्च के समय ही होगा.

भारत में तेजी से बढ़ रही पावरफुल बाइक की मांग

Royal Enfield की यह तैयारी ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत में ज्यादा पावरफुल बाइक्स की बिक्री बढ़ रही है. वित्त वर्ष 2026 में 250cc से ज्यादा और 800cc तक की बाइक्स की बिक्री 12.7 लाख यूनिट पार कर गई. पांच साल पहले यह आंकड़ा करीब 5.5 लाख यूनिट था. वहीं, अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच 200250cc बाइक्स की बिक्री 75 प्रतिशत बढ़कर 1,91,126 यूनिट पहुंच गई.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY