रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor Blackout Mock Drill: बिजनौर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अस्पताल में आग लगने पर रेस्क्यू, घायलों को स्ट्रेचर से बाहर निकाला​ | Russia Ukraine War: रूस के मालवाहक जहाज Sparta II पर ड्रोन हमला, 16 क्रू मेंबर्स ने लाइफबोट से बचाई जान, यूक्रेन पर शक​ | ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रसोई में बम की तरह फटा सिलेंडर, जालौन में 20 से अधिक लोग झुलसे; 7 की हालत नाजुक​

उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई में एक खौफनाक घटना हुई है. यहां शांतिनगर मोहल्ले में रविवार की शाम करीब 5.30 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि रसोई की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं घर में मौजून 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए. […]

उत्तर प्रदेश के जालौन के उरई में एक खौफनाक घटना हुई है. यहां शांतिनगर मोहल्ले में रविवार की शाम करीब 5.30 बजे खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया. धमाका इतना तेज था कि रसोई की छत तक क्षतिग्रस्त हो गई. वहीं घर में मौजून 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए. इस हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई.

आनन फानन में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी लोगों को भर्ती कर लिया है. इनमें 7 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है. यह हादसा शांतिनगर निवासी पूर्व सभासद माता के घर में हुआ है. जानकारी के मुताबिक हादसे के वक्त उनके घर खाना बनाया जा रहा था. अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई. जब तक घर की महिलाएं कुछ समझ पाती, सिलेंडर में जोरदार धमाका हो गया.

काफी दूर तक गिरे सिलेंडर के टुकड़े

इस धमाके के बाद सिलेंडर के टुकड़े घर के बाहर काफभ् दूर तक जा गिरे. इन टुकड़ों की चपेट में आकर घर के आसपास मौजूद कई लोग घायल हो गए. परिजनों के मुताबिक हादसे में पड़ोस में रहने वाली डॉली पुत्री राजू, पुष्पेंद्र पुत्र अरविंद और राममोहन कुशवाहा पुत्र रामनाथ समेत 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड

धमाके की आवाज सुनकर मोहल्ले में हड़कंप मच गया. बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. आनन फानन में सूचना पुलिस को दी गई और राहत कार्य शुरू किया. थोड़ी ही देर में फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और घर में लगी आग को काबू किया. दूसरी ओर गांव के लोगों ने घायलों को विभिन्न वाहनों में रखकर अस्पताल पहुंचाया, जहां सात लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल इन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY