सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
दुनिया की बड़ी रेटिंग एजेंसी का बढ़ा भरोसा! FY27 में 7% रह सकती है भारत की GDP​ | दिल्ली के जामा मस्जिद थाने में पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला, 5 घायल; 3 की हालत गंभीर​ | Lucknow Crime News: लखनऊ में दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर पर फायरिंग, सीने में लगीं 4 गोलियां; जमीन का चल रहा था विवाद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nvidia Chips China Network: एलिस हुआंग नहीं, ये है Nvidia चिप्स चीन पहुंचाने वाला असली मास्टरमाइंड; रिपोर्ट में बड़ा खुलासा​

Nvidia Chips China Network:  के AI चिप्स की दुनिया में इन दिनों सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि उनकी सप्लाई को लेकर भी चर्चा है। की रोक के बावजूद चीन तक एडवांस चिप्स पहुंचने के आरोपों ने कई कंपनियों और कारोबारियों को सवालों के घेरे में ला दिया है। इस मामले में का नाम पहले से सामने […]

Nvidia Chips China Network:  के AI चिप्स की दुनिया में इन दिनों सिर्फ टेक्नोलॉजी नहीं, बल्कि उनकी सप्लाई को लेकर भी चर्चा है। की रोक के बावजूद चीन तक एडवांस चिप्स पहुंचने के आरोपों ने कई कंपनियों और कारोबारियों को सवालों के घेरे में ला दिया है। इस मामले में का नाम पहले से सामने था, लेकिन अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि इस पूरे मामले में एलिस हुआंग सिर्फ एक चहरा थी जिसके पीछे 52 साल का एक चीनी कारोबारी था। उसका नाम ली मिंग है।

एलिस से ज्यादा किसका था दखल?

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, 52 साल के ली मिंग के दक्षिणपूर्व एशिया में कई कारोबारी संपर्क और कंपनियां थी। रिपोर्ट में उसे मेगास्पीड के कामकाज से जुड़ा अहम व्यक्ति बताया गया है। कंपनी के बड़े फैसलों में भी उसकी भूमिका होने का दावा किया गया है।

दूसरी तरफ, एलिस हुआंग कंपनी में बड़े पद पर थी। रिपोर्ट का दावा है कि कारोबार से जुड़े नेटवर्क में एलिस सामने नजर आती थी, जबकि ली मिंग पर्दे के पीछे से काम काज संभालते थे। ली के एलिस और उनके पति कांग वेई के साथ पुराने कारोबारी रिश्ते भी बताए गए हैं।

यह भी पढ़े

चीन तक कैसे पहुंच रहे थे Nvidia के सर्वर?

इस मामले को समझने के लिए उन सर्वरों की सप्लाई पर गौर करना जरूरी है, जिनमें Nvidia के एडवांस AI चिप्स लगे थे। ली मिंग पर सिंगापुर में दर्ज एक धोखाधड़ी के मामले में आरोप है कि उसने अमेरिकी सप्लायरों को सर्वर के इस्तेमाल के बारे में गलत जानकारी दी। फरवरी 2025 में दर्ज मामले के मुताबिक, सप्लायरों को बताया गया था कि सर्वर सिंगापुर में उसकी कंपनी के काम आएंगे। लेकिन आरोप है कि उनकी पहली खेप मलेशिया भेज दी गई और वहां से किसी दूसरे देश पहुंचाने की योजना थी।

ली फिलहाल जमानत पर है। WSJ की रिपोर्ट के मुताबिक, वह सिंगापुर में चीनी दूतावास के पास एक आलीशान विला में रहता है।

अलीबाबा तक कैसे पहुंची इस नेटवर्क की कड़ी?

रिपोर्ट में मेगास्पीड के मलेशिया के डेटा सेंटर का भी जिक्र है। दावा है कि इस सेंटर के जरिए चीनी टेक कंपनी को कंप्यूटिंग क्षमता उपलब्ध कराई गई। कुछ  सर्वर चीन भेजे जाने की बात भी रिपोर्ट में कही गई है।

अमेरिका की ओर से चीन को एडवांस चिप्स बेचने पर रोक लगाए जाने के बाद दक्षिणपूर्व एशिया में कंपनियों का नेटवर्क तैयार किए जाने का दावा है। हालांकि, यह पूरा मामला सिर्फ मेगास्पीड तक सीमित नहीं बताया गया है। 

जेनसन हुआंग से भी जुड़ा था एलिस का नाम

इससे पहले की निजी जिंदगी से जुड़े विवाद के कारण भी चर्चा में आई थी। नवंबर की शुरुआत में जेनसन ने कर्मचारियों को पत्र लिखकर अपनी पत्नी और सहकर्मियों से माफी मांगी थी। उन्होंने माना था कि उनके कुछ कामों से परिवार और सहकर्मियों का भरोसा टूटा था।

यह भी पढ़े

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY