ठंडा मौसम हो और गरमा गरम ब्रेड पकोड़े हो तो मजा आ जाता है. आमतौर पर ब्रेड के बीच में आलू की फिलिंग भरकर पकोड़े बनाए जाते हैं, लेकिन शेफ संजीव कपूर ने इसे चाइनीज ट्विस्ट दिया है. उन्होंने आलू की बजाय ब्रेड पकोड़े में नूडल्स की फिलिंग भरी है जो इसे एक यूनिक टेस्ट देगी. आप भी इस चाइनीज ब्रेड पकोड़े को बनाकर ट्राई करके देख सकते हैं.

बाहर से क्रिस्पी लेयर और अंदर से मसालों के साथ सॉस और सॉफ्ट नूडल्स की फिलिंग वाला ये ब्रेड पकोड़ा बच्चों से बड़ों तक को पसंद आने वाला है. इस आर्टिकल में देखिए सारे इनग्रेडिएंट्स की लिस्ट से लेकर बनाने तक का तरीका.
ब्रेड पकोड़ा के इनग्रेडिएंट्स
8 व्हाइट ब्रेड स्लाइस, 2 छोटे चम्मच रेड चिली सॉस, 2 बड़े चम्मच लहसुन , सर्व करने के लिए टोमैटो केचप, 2 बड़े चम्मच तेल + डीप फ्राई करने के लिए तेल, 1 बड़ा चम्मच अदरक , 100 ग्राम नूडल्स , ½ छोटी पत्तागोभी , 1 हरी मिर्च , 1 मध्यम गाजर , 2 बड़े चम्मच शेज़वान सॉस, 1 बड़ा चम्मच सेलेरी स्टक , 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, स्वादानुसार नमक, 2 छोटे चम्मच सिरका
घोल के इनग्रेडिएंट्स
- 2 कप बेसन
- 1 ½ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
- 1/4 छोटा चम्मच अजवाइन
- स्वादानुसार नमक
- एक चुटकी बेकिंग सोडा
ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका
- सबसे पहले स्टफिंग बनाना शुरू करें. इसके लिए एक नॉनस्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें.
- तेल में बारीक कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और अजवाइन के पत्ते डालें. इसे 12 मिनट चलाते हुए भून लें.
- अब कटी हुई पत्ता गोभी, गाजर, नूडल्स और शेज़वान सॉस डालें. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाते हुए 1 मिनट भूनें.
- इसी में रेड चिली सॉस और सोया सॉस भी डालकर मिलाएं साथ में नमक और सिरका डालें और अच्छी तरह मिला लें.
- स्टफिंग तैयार हो जाएगी इसके बाद पैन को आंच से उतार लें और ठंडा होने के लिए अलग रख दें.
पकोड़े का घोल बनाने का तरीका
- बैटर बनाने के लिए, एक बड़े कटोरे में बेसन छान लें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, अजवाइन, नमक, बेकिंग सोडा डालकर मिलाएं.
- बेसन में इतना पानी डालकर अच्छी तरह फेंटें, कि एक चिकना और थोड़ा गाढ़ा घोल तैयार हो जाए. जो ब्रेड को अच्छे से कवर करे.
- एक गहरी कड़ाही में पकोड़े फ्राई करने के लिए मीडियम फ्लेम पर तेल गर्म करने के लिए रख दें.
- ब्रेड स्लाइस लें और नूडल्स की तैयार की गई फिलिंग को अच्छी मात्रा में एकसार फैला दें. उसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर हल्का प्रेस करें.
- सारी ब्रेड इसी तरह से तैयार कर लें और ट्रायएंगल शेप में शार्प चाकू की मदद से काट लें या फिर चौकोर ही रहने दें.
- तैयार किए गए सारे ब्रेड को एकएक करके बेसन के घोल में डुबोकर क्रिस्पी होने तक फ्राई करते जाएं.
- ब्रेड पकोड़े को तेज आंच पर न तलें. सुनहरा और कुरकुरा होने पर निकालकर पेपर पर रखते जाएं ताकि एक्स्ट्रा तेल सोख जाए.
ब्रेड पकोड़ा सर्व करने का तरीका
इस तरह से कुछ ही देर में स्वादिष्ट नूडल्स वाले चाइनीज ब्रेड पकोड़े बनकर तैयार हो जाएंगे जो बच्चों को तो खूब पसंद आएंगे. बड़े भी इसे चाव से खाएंगे. मेहमानों के आने पर भी आप इसे बना सकते हैं. सारे ब्रेड पकोड़े बीच से तिरछे काटकर सर्विंग प्लेट में सजाएं. इसे कैचअप के साथ परोसें या फिर अपनी मर्जी की कोई चटनी साथ में सर्व करें.