रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bijnor Blackout Mock Drill: बिजनौर में ब्लैकआउट मॉक ड्रिल, अस्पताल में आग लगने पर रेस्क्यू, घायलों को स्ट्रेचर से बाहर निकाला​ | Russia Ukraine War: रूस के मालवाहक जहाज Sparta II पर ड्रोन हमला, 16 क्रू मेंबर्स ने लाइफबोट से बचाई जान, यूक्रेन पर शक​ | ताजमहल पहुंचीं कंगना रनौत का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बताया ‘हताश बिल्ली’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सपा पहले राम से घबराती थी, अब राधे-राधे से भी बेचैन… केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश यादव पर हमला​

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. एक तरफ राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बयान बाजी भी जमकर हो रही है. समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच इन दिनों जमकर जुबानी जंग चल रही है. दोनों पार्टियों के बीच का विधानसभा चुनाव से […]

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज है. एक तरफ राजनीतिक दल चुनाव की तैयारियों में लगे हुए हैं तो वहीं दूसरी तरफ बयान बाजी भी जमकर हो रही है. समाजवादी पार्टी और बीजेपी के बीच इन दिनों जमकर जुबानी जंग चल रही है. दोनों पार्टियों के बीच का विधानसभा चुनाव से पहले भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को लेकर तीखा राजनीतिक टकराव चल रहा है. इस बीच उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा पर एक बार फिर से हमला बोला है. उन्होंने कहा कि जो लोग पहले ‘जय श्रीराम’ से घबराते थे अब वो ‘राधेराधे’ सुनकर भी बेचैन हैं.

केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने कहा ‘सपाई पहले जय श्रीराम से घबराते थे, अब राधेराधे सुनकर भी बेचैन हैं!. अयोध्या में जय श्रीराम गूंजता है तो ब्रज में लोग राधेराधे कहकर एकदूसरे का हाल पूछते हैं. सपा बहादुर को ये साफ़ करना चाहिए कि अब प्रदेश की जनता को उनसे पूछकर अपने आराध्य का नाम लेना पड़ेगा क्या?’.

सपाई पहले जय श्रीराम से घबराते थे, अब राधेराधे सुनकर भी बेचैन हैं!

अयोध्या में जय श्रीराम गूंजता है तो ब्रज में लोग राधेराधे कहकर एकदूसरे का हाल पूछते हैं। सपा बहादुर को ये साफ़ करना चाहिए कि अब प्रदेश की जनता को उनसे पूछकर अपने आराध्य का नाम लेना पड़ेगा क्या?

तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, जय श्रीराम भी गूंजेगा और राधेराधे भी। 2027 में सत्ता में लौटने का सपाइयों का ‘सपना’ फिर टूटेगा और उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलेगा!

— Keshav Prasad Maurya November 22, 2026

सपा पर तुष्टिकरण का आरोप

इसके आगे उपमुख्यमंत्री ने सपा पर तुष्टिकरण का आरोप लगाया. उन्होंने कहा ‘तुष्टिकरण में डूबी सपा कान खोलकर सुन ले, जय श्रीराम भी गूंजेगा और राधेराधे भी.2027 में सत्ता में लौटने का सपाइयों का ‘सपना’ फिर टूटेगा और उत्तर प्रदेश में फिर एक बार कमल खिलेगा!’.

बीजेपी का नया नारा ‘राधेराधे कमल खिला दे’

इससे पहले मथुरा में हुई बीजेपी की बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अयोध्या के बाद मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि मंदिर के निर्माण की बात उठाई थी. उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को इसके लिए आगे आने की चुनौती दी. बीजेपी नेताओं ने ‘राधेराधे कमल खिला दे’ जैसे नारे दिए.

अखिलेश ने किया पलटवार

वहीं अखिलेश यादव ने बीजेपी के इस नए नारे, राधे राधे, कमल खिला दे को मज़ाकिया अंदाज़ में खारिज करते हुए कहा था कि यह इस बात का इशारा है कि पार्टी राज्य में सत्ता से विदाई लेने की तैयारी कर रही है. इधरसपा सांसद डिंपल यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जिन्होंने भगवान राम के नाम पर आए चढ़ावे और चंदे को लूटा, अब उनकी नजर भगवान कृष्ण पर है, और उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी का कमल अब मुरझा रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY