रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अफीम और डोडा तस्करी का वांटेड आरोपी सुरेंद्र साहू पलामू से गिरफ्तार​ | Upcoming IPOs: 23 नवंबर से खुलेंगे 3 नए IPO, निवेश से पहले देख लें पूरी लिस्ट​ | हाथरस में भीषण हादसा… रोडवेज बस और टेंपो की टक्कर में सगी बहनों समेत चार की मौत, 2 की हालत गंभीर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Air Pollution Headache: सिरदर्द को हल्के में न लें! कहीं जहरीली हवा तो नहीं बन रही इसकी वजह?​

: सिर में दर्द हो तो अक्सर हम इसे थकान, तनाव या नींद पूरी न होने से जोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस हवा में आप हर दिन सांस ले रहे हैं, वही आपके सिरदर्द की वजह भी बन सकती है? जी हां, बढ़ता वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को ही […]

: सिर में दर्द हो तो अक्सर हम इसे थकान, तनाव या नींद पूरी न होने से जोड़ देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जिस हवा में आप हर दिन सांस ले रहे हैं, वही आपके सिरदर्द की वजह भी बन सकती है? जी हां, बढ़ता वायु प्रदूषण सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं, बल्कि दिमाग और शरीर की नसों को भी प्रभावित कर सकता है। खासकर PM2.5 और PM10 जैसे प्रदूषण के कण कुछ लोगों में सिरदर्द और माइग्रेन की परेशानी बढ़ा सकते हैं। ऐसे में अगर बाहर निकलते ही आपका सिर भारी होने लगता है या माथे में दर्द होने लगता है, तो इसके पीछे खराब हवा भी एक वजह हो सकती है।

क्या सच में पॉल्यूशन की वजह से होने लगता है सिरदर्द?

सर्दियों की शुरुआत होते ही कई शहरों में प्रदूषण बढ़ने लगता है। दिल्ली जैसे शहरों में तो हवा की खराब क्वालिटी लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है। न्यूरोसर्जन डॉ. विश्वेश दत्त तिवारी के मुताबिक, खराब हवा का असर उन लोगों पर ज्यादा पड़ सकता है जिन्हें पहले से सिरदर्द या माइग्रेन की समस्या है। ऐसे लोगों में प्रदूषण सिरदर्द शुरू कर सकता है या पहले से मौजूद दर्द को और बढ़ा सकता है। यानी हर बार सिरदर्द की वजह तनाव या थकान ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है।

आखिर प्रदूषण दिमाग तक कैसे पहुंचाता है परेशानी?

हवा में मौजूद प्रदूषण के छोटेछोटे कण सांस के जरिए शरीर में जाते हैं। इनमें PM10 और PM2.5 जैसे कण शामिल हैं। PM10 फेफड़ों के अंदर तक पहुंच सकता है, जबकि PM2.5 के कण इससे भी छोटे होते हैं और फेफड़ों में गहराई तक जा सकते हैं। इन कणों के संपर्क में आने से शरीर में सूजन बढ़ सकती है। इसका असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि शरीर के दूसरे हिस्सों पर भी पड़ सकता है। कुछ शोधों में प्रदूषण और दिमाग पर पड़ने वाले असर के बीच संबंध सामने आया है। डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर में बढ़ने वाली सूजन और नसों पर पड़ने वाले असर के कारण कुछ लोगों में सिरदर्द या माइग्रेन की परेशानी बढ़ सकती है। हालांकि, प्रदूषण और सिरदर्द के बीच इस संबंध को पूरी तरह समझने के लिए अभी और रिसर्च की जरूरत है।

AQI बढ़ते ही क्यों बढ़ने लगता है सिरदर्द?

कई बार ऐसा होता है कि जिस दिन हवा की क्वालिटी ज्यादा खराब होती है, उसी दिन बाहर निकलने के बाद सिरदर्द शुरू हो जाता है। इसकी वजह प्रदूषण के संपर्क में ज्यादा देर तक रहना हो सकता है। खराब हवा के कारण सिरदर्द के साथ आंखों में जलन , नाक बंद होना , गले में खराश और खांसी जैसी परेशानियां भी हो सकती हैं। इन समस्याओं के साथ सिर में भारीपन और दर्द महसूस हो सकता है। अगर आपको पहले से माइग्रेन की समस्या है और इसके साथ नींद पूरी नहीं हो रही, तनाव है या शरीर में पानी की कमी है, तो सिरदर्द और ज्यादा परेशान कर सकता है।

इन लोगों को पॉल्यूशन से ज्यादा खतरा!

वैसे तो खराब हवा का असर किसी पर भी हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों को ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है।

  • जिन लोगों को पहले से माइग्रेन या बारबार सिरदर्द की समस्या है।

  • जो लोग रोजाना ट्रैफिक के बीच लंबे समय तक रहते हैं।

  • निर्माण स्थलों और फैक्ट्रियों के आसपास काम करने वाले लोग।

  • जिन लोगों को सांस से जुड़ी परेशानी रहती है।

अगर आपको लगता है कि प्रदूषण बढ़ने के साथ आपका सिरदर्द भी बढ़ जाता है, तो कुछ समय तक अपने सिरदर्द और उस दिन के AQI का रिकॉर्ड रखें। इससे संभावित संबंध समझने में मदद मिल सकती है।

कैसे पहचानें कि खराब हवा से बढ़ रहा है सिरदर्द?

प्रदूषण से होने वाले सिरदर्द की कोई एक तय पहचान नहीं है। यह सामान्य सिरदर्द या माइग्रेन जैसा महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को माथे और कनपटी में दर्द होता है, तो कुछ को सिर में भारीपन या दबाव महसूस होता है। इसके साथ आंखों में जलन, आंखों से पानी आना, नाक बंद होना, खांसी और गले में जलन भी हो सकती है। वहीं, माइग्रेन के मरीजों को सिर में तेज धड़कता हुआ दर्द, जी मिचलाना और तेज रोशनी या आवाज से परेशानी हो सकती है। हालांकि, सिर्फ इन लक्षणों से यह तय नहीं किया जा सकता कि सिरदर्द की वजह प्रदूषण ही है।

 सिरदर्द से बचना है तो अपनाएं ये तरीके

प्रदूषण को पूरी तरह खत्म करना हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां अपनाकर इसके संपर्क को कम जरूर किया जा सकता है।

1. AQI पर रखें नजर: रोजाना अपने इलाके की हवा की क्वालिटी चेक करें। जब प्रदूषण ज्यादा हो तो बिना जरूरत बाहर निकलने से बचें।

2. N95 मास्क पहनें: बाहर जाना जरूरी हो तो अच्छी फिटिंग वाला N95 मास्क पहनें। यह हवा में मौजूद कई बारीक प्रदूषण कणों को सांस के जरिए अंदर जाने से कम करने में मदद करता है।

3. घर की हवा भी रखें साफ: घर के अंदर सही क्षमता वाला एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल कर सकते हैं। खिड़कियां कब खोलनी हैं, यह बाहर के AQI को देखकर तय करें।

4. धुएं से बनाएं दूरी: घर में धूम्रपान, अगरबत्ती और मच्छर भगाने वाली कॉइल का इस्तेमाल कम करें, क्योंकि इनसे भी घर के अंदर हवा खराब हो सकती है।

5. सिरदर्द को नजरअंदाज न करें: अगर सिरदर्द बारबार हो रहा है या लगातार बना रहता है, तो डॉक्टर से सलाह लें। अचानक बहुत तेज सिरदर्द, कमजोरी, बोलने में परेशानी या देखने में बदलाव हो तो तुरंत मेडिकल मदद लें।

याद रखिए, हर सिरदर्द की वजह प्रदूषण नहीं होता, लेकिन खराब हवा को भी नजरअंदाज करना सही नहीं है। इसलिए अपनी सेहत के साथसाथ अपने आसपास की हवा की क्वालिटी पर भी नजर रखना जरूरी है।

ये भी पढ़े:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY