शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
PM मोदी का सियासी दांव! CM योगी, केशव, ब्रजेश और पंकज… 2027 से पहले UP के 4 नेताओं का नाम लेकर क्या दिया संदेश?​ | Nainital DM: सरकारी नौकरी छोड़कर मुनीमगिरी करो, मीटिंग में क्यों भड़के DM ललित मोहन रयाल, अधिकारियों को लगाई फटकार​ | UP: दिन में फार्मा मैनेजर, रात में DRI अफसर… चंबल एक्सप्रेस में 2KG सोना लूटने का आरोपी गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bijnor Girl Death: बिजनौर में कसौंदी की फलियां खाने से तीसरी बच्ची की भी मौत, दिल्ली AIIMS में तोड़ा दम, 2 दिन में गई 3 मासूमों की जान​

के बिजनौर जिले के बढ़ापुर में कसौंदी की फलियां खाने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। शुक्रवार को 2 बच्चियों ने दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती तीसरी बच्ची सादिका की भी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही मोहल्ले में 2 दिनों के भीतर […]

के बिजनौर जिले के बढ़ापुर में कसौंदी की फलियां खाने से 3 बच्चियों की मौत हो गई। शुक्रवार को 2 बच्चियों ने दम तोड़ दिया था, जबकि गंभीर हालत में दिल्ली एम्स में भर्ती तीसरी बच्ची सादिका की भी शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। एक ही मोहल्ले में 2 दिनों के भीतर तीन बच्चियों की मौत से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

घर के सामने लगे पौधे की फलियां खाई थीं

घटना बढ़ापुर कस्बे के मोहल्ला गडरियान की है। गुरुवार शाम यहां रहने वाली तीन बच्चियां घर के सामने लगे कसौंदी के पौधे की फलियां खा बैठी थीं। बच्चियों की उम्र करीब 4 से 6 साल के बीच थी। उस समय परिजन को इस बात की जानकारी नहीं थी कि बच्चियों ने पौधे की फलियां खाई हैं।

पहले चाहत और माही नूर की हुई मौत

शुक्रवार को सबसे पहले शकील की 5 साल की बेटी चाहत की तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए बिजनौर ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में चाहत ने दम तोड़ दिया। परिजन चाहत के अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी मोहल्ले में रहने वाले सलीम की 4 साल की बेटी माही नूर की तबीयत भी बिगड़ गई। परिजन उसे स्थानीय निजी डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उसे बिजनौर ले जाने का फैसला किया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही माही नूर की भी मौत हो गई।

गंभीर हालत में सादिका को दिल्ली एम्स ले गए

इसी दौरान मोहल्ले के निवासी शमीम की 6 साल की बेटी सादिका की तबीयत भी बिगड़ने लगी। लगातार 2 बच्चियों की मौत की सूचना मिलने पर बढ़ापुर पुलिस एक्टिव हो गई। थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजन से घटना की जानकारी ली। सादिका की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल बिजनौर पहुंचाने में मदद की। यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसी रात मेरठ रेफर कर दिया। मेरठ में भी बच्ची की हालत नाजुक बनी रही, जिसके बाद उसे दिल्ली एम्स भेज दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: 

सादिका ने भी दम तोड़ा

परिजन के मुताबिक रात करीब 2 बजे सादिका को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। वहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बच सकी। शनिवार को उपचार के दौरान सादिका ने भी दम तोड़ दिया।

3 बच्चियों की मौत से मोहल्ले में मातम

सादिका की मौत की खबर बढ़ापुर में उसके घर पहुंची तो परिवार में चीखपुकार मच गई। परिजन का रोरोकर बुरा हाल है। एक ही मोहल्ले की 3 छोटी बच्चियों की मौत से लोग भी गहरे सदमे में हैं। गुरुवार शाम तक सामान्य रूप से खेल रही बच्चियों के साथ हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY