शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
गैंगस्टर एक्ट के तहत UP में FIR दर्ज करने पर HC सख्त, 3 हफ्ते में सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई में सचिव तलब​ | Bajaj ने अपनी स्पोर्ट्स बाइक को बनाया और भी दमदार! नई Pulsar RS200 में मिलेंगे USD फोर्क्स और TFT डिस्प्ले​ | PCB : पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा फेरबदल, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ियों का कटा पत्ता, 38 को मिला सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अढ़ाई दिन का झोपड़ा से नाग पहाड़ तक…पुष्कर मेला देखने जा रहे तो ये जगहें भी घूम आए​

पुष्कर मेला महज ऊंटों के व्यापार या करतबों के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि यहां पर बहुत कुछ होता है जैसे पुष्कर सरोवर के घाटों पर कॉम्पिटिशन से लेकर रंगबिरंगे बाजार, कल्चरल परफॉर्मेंस, धार्मिक रस्में और कम्युनिटी इवेंट्स. यहां पर कैंप भी होते हैं जहां पर आप ठहरने के साथ ही देसी खाने का […]

पुष्कर मेला महज ऊंटों के व्यापार या करतबों के लिए ही फेमस नहीं है, बल्कि यहां पर बहुत कुछ होता है जैसे पुष्कर सरोवर के घाटों पर कॉम्पिटिशन से लेकर रंगबिरंगे बाजार, कल्चरल परफॉर्मेंस, धार्मिक रस्में और कम्युनिटी इवेंट्स. यहां पर कैंप भी होते हैं जहां पर आप ठहरने के साथ ही देसी खाने का लुत्फ उठा सकते हैं. इस बार पुष्कर मेला की शुरुआत 17 नवंबर से हो रही है और 24 नवंबर 2026 को इसका समापन होगा. आप भी इस मेले में विजिट कर सकते हैं. इसी के साथ अपनी राजस्थान ट्रिप में कुछ और जगहों को भी जरूर शामिल करें.

पुष्कर मेला पूरे आठ दिनों तक चलता है. इसको आप 1 से 2 दिन तक आराम से एक्सप्लोर कर लेंगे. इसके बाद आप यहां की आसपास की जगहों को भी एक्सप्लोर करें. इस तरह से आप 4 से 5 दिनों की ट्रिप प्लान करेंगे तो बेस्ट रहेगा. चलिए जान लेते हैं यहां पर आप मेले के अलावा कहांकहां जा सकते हैं.

ब्रह्मा जी का मंदिर

अगर आप पुष्कर जाएं तो जगत के रचयिता भगवान ब्रह्मा जी का मंदिर जरूर एक्सप्लोर करें.दुनियाभर में ब्रह्मा जी के कुछ गिनेचुने ही मंदिर हैं, जिनमें से पुष्कर के ब्रह्मा मंदिर को सबसे प्रसिद्ध और प्राचीन माना गया है. ये पुष्कर झील के पास पड़ता है. इस झील को भी बेहद पवित्र मानते हैं.

अढ़ाई दिन का झोपड़ा

आपको पुष्कर से लगभग 40 से 50 मिनट का सफर करके अजमेर पहुंचना होगा. हालांकि मेले के दौरान ट्रैफिक की वजह से थोड़ा ज्यादा समय लग सकता है. आप टैक्सी, कैब, बस, ऑटो से जा सकते हैं. अढ़ाई दिन का झोपड़ा अनोखी वास्तुकला और बारीक पत्थर की नक्काशी के लिए जाना जाता है. इसका ऐतिहासिक महत्व भी है.

Image:sairehind

पुष्कर घाटी व्यू पॉइंट

आप पुष्कर घाटी व्यू पॉइंट जा सकते हैं जो यहां की पहाड़ियों और घाटियों के नजारे के लिए मशहूर जगह है. ये पुष्कर और अजमेर मार्ग पर पड़ता है. यहां से अरावली की वादियों, घुमावदार सड़कों से लेकर अजमेर शहर का भी शानदार नजारा दिखता है. ये जगह सनराइज, सनसेट देखने के साथ ही फोटोग्राफी के लिए भी पसंद की जाती है.

नाग पहाड़ करें विजिट

आप अजमेर और पुष्कर के बीच अरावली पर्वतमाला की पहाड़ी पर जा सकते हैं, जिसे नाग पहाड़ या स्नेक माउंटेन भी कहते हैं. ये पुष्कर सिटी से लगभग 11 से 12 किलोमीटर है. तकरीबन पच्चीस सौ फीट ऊंची ये पहाड़ी महर्षि अगस्त्य की तपोभूमि मानी जाती है. यहां पर नाग कुंड तथा नाग पहाड़ वाले बालाजी मंदिर भी है. ट्रैकिंग के लिए भी ये बेस्ट जगह है और हरियाली से भरपूर है.

श्री सावित्री माता मंदिर

आप रत्नागिरी पहाड़ी पर स्थित श्री सावित्री माता मंदिर जा सकते हैं. यहां की चोटी से पुष्कर शहर का शानदार नजारा दिखाई देता है. आप सीढ़ियों से चढ़ाई करके या फिर रोपवे से यहां पर पहुंच सकते हैं. आप यहां सुबह जल्दी पहुंच जाएं या शाम को ठहरे रहें तो शानदार सनसेट और सनराइज देख सकते हैं. यहां से अरावली पहाड़ियों के भी 360 डिग्री व्यू दिखता है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY