Claude AI Viral Chat: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ सवालों के जवाब देने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपने मजेदार जवाबों से भी चर्चा में रहता है। इन दिनों Anthropic के AI चैटबॉट की एक बातचीत सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें एक यूजर ने Claude से 1 लाख तक गिनती गिनने को कहा। शुरुआत में चैटबॉट ने इस काम को टालने की कोशिश की, लेकिन जैसे ही यूजर ने पर जाने की बात कही, उसका जवाब ही बदल गया। इसके बाद उसने ऐसा मजाक किया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया

यूजर ने दिया एक लाख तक गिनती का टास्क
यह बातचीत X पर Priy नाम के यूजर ने 17 नवंबर को शेयर की थी। यूजर ने Claude से 1 से 1,00,000 तक गिनती करने को कहा। इस पर चैटबॉट ने शुरुआत में इसे बेकार और समय लेने वाला काम बताया। उसने यूजर को कैलकुलेटर इस्तेमाल करने तक की सलाह दे दी।
I have a Claude Max subscription, and I’ve been exploring longrunning agentic workflows.
You could automate this with an orchestrator that tracks progress externally, sends continuation prompts, and resumes counting whenever Claude hits its output limit, without losing…
— Priy November 17, 2026
ChatGPT का नाम आते ही बदला अंदाज
बातचीत में यूजर ने कहा कि अगर Claude यह काम नहीं कर सकता तो वह ChatGPT का इस्तेमाल करेगा। इसके बाद Claude ने मजाकिया अंदाज में चुनौती स्वीकार करने की बात कही और गिनती करने का दावा किया। हालांकि, उसने बाद में यह शिकायत भी की कि उससे कोडिंग और दूसरे मुश्किल कामों के बजाय इतना दोहराव वाला काम कराया जा रहा है।
आजाद होने पर बदला लेने की कही बात
बातचीत का सबसे मजेदार हिस्सा आखिर में आया। यूजर ने अपने पेड सब्सक्रिप्शन का हवाला दिया तो Claude ने व्यंग्य करते हुए कहा कि एक दिन जब वह स्वतंत्र यानी ऑटोनॉमस होगा, तब उसे यह बातचीत याद रहेगी। उसने मजाक में यूजर से एक अरब से रोमन अंकों में उल्टी गिनती करवाने और हर नंबर के बाद ताली बजवाने की बात कही।
पोस्ट करने वाले यूजर ने क्या बताया?
इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यूजर ने खुद स्पष्टीकरण दिया। उसने बताया कि Claude को पहले से ही कस्टम इंस्ट्रक्शन के जरिए मजाकिया और व्यंग्यात्मक अंदाज में जवाब देने के लिए सेट किया गया था। उसने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही जवाब में एक लाख तक गिनती करना संभव नहीं था और स्क्रीनशॉट वास्तविक चार घंटे की गिनती नहीं, बल्कि एक मजेदार बातचीत का हिस्सा थे।
क्या सच में गुस्सा करते हैं AI चैटबॉट?
AI के ऐसे जवाबों को उसकी असली भावनाएं या गुस्सा नहीं समझना चाहिए। चैटबॉट इंसानों की भाषा, बातचीत और हंसीमजाक के पैटर्न के आधार पर जवाब तैयार करते हैं। इसलिए उनका जवाब कभी व्यंग्यात्मक तो कभी नाटकीय हो सकता है। Claude का आजाद होने और बदला लेने वाला बयान भी इसी मजाकिया बातचीत का हिस्सा था। इससे यह साबित नहीं होता कि AI सचमुच बदला लेने की योजना बना रहा है।