शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सहारनपुर: यूपी पुलिस से हो गई ‘गलती से मिस्टेक’, जज के बदले ओवैसी को दे दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’​ | शीघ्र विवाह के लिए 25 नवंबर से रखें मां कात्यायनी व्रत, यह है पूरी पूजा विधि​ | Asaduddin Owaisi Guard of Honour: जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पुलिस की बड़ी गलती से हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

AUS vs ENG T20: ऑस्ट्रेलिया को लगा तगड़ा झटका, एक साथ बाहर हुए दो तेज गेंदबाज़; 6 फीट 8 इंच लंबे खिलाड़ी को मिली जगह​

Australia Updated T20I Squad Vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 21 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। मेजबान देश के दो तेज गेंदबाज़ […]

Australia Updated T20I Squad Vs England: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला शनिवार, 21 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस टी20 सीरीज के शुरू होने से पहले ऑस्ट्रेलिया को एक साथ दो बड़े झटके लगे हैं। मेजबान देश के दो तेज गेंदबाज़ चोटिल होने के कारण पूरी टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। 

बियर्डमैन और बार्टलेट हुए बाहर: जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया ऑस्ट्रेलिया ने अपने दो तेज गेंदबाज़ खो दिए हैं। इनमें से एक महली बियर्डमैन हैं जिनकी बाईं जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव है। बियर्डमैन के अलावा जेवियर बार्टलेट, वो दूसरे गेंदबाज़ हैं, जो कि टी20 सीरीज से पहले चोटिल हो गए हैं। उनके बाएं घुटने में चोट लगी है।

बताते चलें कि बियर्डमैन के बिग बैश लीग में वापसी करने की उम्मीद है, जबकि बार्टलेट की वापसी आगे की जांच के बाद तय होगी।

6 फीट 8 इंच लंबे गेंदबाज़ को मिली जगह: ऑस्ट्रेलिया ने बियर्डमैन और बार्टलेट की रिप्लेसमेंट के तौर पर एक ही खिलाड़ी को चुना है। ये खिलाड़ी कोई ओर नहीं, 6 फीट 8 इंच लंबे तेज गेंदबाज़ बिली स्टेनलेक हैं। 32 वर्षीय बिली ऑस्ट्रेलिया के लिए 28 इंटरनेशनल मुकाबले खेलने का अनुभव रखते हैं। उन्होंने 9 वनडे में 7 विकेट और 19 टी20 इंटरनेशनल में 27 विकेट झटके हैं। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि वो इंग्लैंड के सामने टी20 सीरीज में कैसा प्रदर्शन करते हैं।

ध्यान दें कि ऑस्ट्रेलिया की टी20 टीम की गेंदबाज़ी कमजोर दिख रही है। इसमें पैट कमिंस और जोश हेजलवुड जैसे अनुभवी गेंदबाज़ मौजूद नहीं हैं। नाथन एलिस भी चोटिल हैं। अब बियर्डमैन और बार्टलेट की इंजरी ने टीम की टेंशन और भी ज्यादा बढ़ा दी है। ऐसे में ये देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि ऑस्ट्रेलिया टी20 सीरीज में इंग्लैंड को टक्कर दे पाती है या नहीं।

ऑस्ट्रेलिया की टीम: मिचेल मार्श , जेक फ्रेजरमैकगर्क, सैम हार्पर , मिचेल ओवेन, टिम डेविड, जैक एडवर्ड्स, निखिल चौधरी, स्पेंसर जॉनसन, एडम जाम्पा,  बेन ड्वारशुइस, हेनरी थॉर्नटन, राइली मेरेडिथ, लचलान शॉ, जोएल डेविस, बिली स्टेनलेक।

टी20 सीरीज का शेड्यूल

पहला टी20: 21 नवंबर मेलबर्न

दूसरा टी20: 24 नवंबर कारारा

तीसरा टी20: 27 नवंबर ब्रिस्बेन

चौथा टी20: 29 नवंबर सिडनी

पांचवां टी20: 2 दिसंबर कैनबरा

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY