शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बालको प्लांट से 49 किलो कॉपर वायर चोरी की कोशिश नाकाम, दो गिरफ्तार​ | अखिलेश यादव ने शेयर की उन सीटों की लिस्ट जो मांग रहे हैं राजभर, कहा-भाजपा से उनका 36 का आंकड़ा हुआ​ | Yashasvi Jaiswal और KL Rahul ने रचा इतिहास, New Zealand में 32 साल बाद शतकीय साझेदारी​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

अखिलेश यादव ने शेयर की उन सीटों की लिस्ट जो मांग रहे हैं राजभर, कहा-भाजपा से उनका 36 का आंकड़ा हुआ​

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा जानबूझकर बीजेपी से 36 सीटें मांग रही है, ताकि इसी बहाने वह NDA गठबंधन से बाहर निकल सके. सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट में एसपी प्रमुख ने कहा कि ये मांग कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं है, बल्कि […]

समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने दावा किया है कि यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सुभासपा जानबूझकर बीजेपी से 36 सीटें मांग रही है, ताकि इसी बहाने वह NDA गठबंधन से बाहर निकल सके. सोशल मीडिया ‘X’ पर एक पोस्ट में एसपी प्रमुख ने कहा कि ये मांग कोई गंभीर प्रस्ताव नहीं है, बल्कि सत्ताधारी गठबंधन से अलग होने की एक चाल है.

अखिलेश यादव ने तर्क दिया कि अगर SBSP की इस मांग को मान लिया जाता है, तो सत्ताधारी गठबंधन के अन्य सहयोगी दल भी अपने अनुपात के हिसाब से सीटों की मांग करने लगेंगे, जिससे BJP के पास चुनाव लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी.

सुभासपा का भाजपा से छत्तीस का आँकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट माँग रहे हैं।

ये लिस्ट नहीं है हारते हुए NDA गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाक़ी दल और बीपी टीम भी उसी हिसाब से सीटें माँगेंगी फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है।

— Akhilesh Yadav November 20, 2026

‘सुभासपा से छत्तीस का आंकड़ा हो गया’

अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा,”सुभासपा का बीजेपी से छत्तीस का आंकड़ा हो गया है, इसीलिए 36 सीट मांग रहे हैं. ये लिस्ट नहीं है हारते हुए NDA गिरोह से बाहर निकलने का बहाना है क्योंकि आधारशून्य हो चुकी सुभासपा को अगर भाजपा 36 सीटें देने पर मजबूर हुई तो बाकी दल और बीपी टीम भी उसी हिसाब से सीटें मांगेंगी फिर तो भाजपा के पास लड़ने के लिए लगभग आधी सीटें ही बचेंगी शायद इसीलिए भाजपा के केवल 209 प्रत्याशियों की सूची आई है.”

राजभर ने क्या कहा?

गोरखपुर के रहने वाले 14 वर्षीय छात्र आर्यवर्धन सिंह श्रीनेत के मामले पर ओमप्रकाश राजभर ने पीड़ित परिवार के प्रति देर से संवेदना जताने को लेकर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है. राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को गोरखपुर में स्वतंत्रता सेनानियों की जातियां गिनने और माफियाओं के घर जाने का तो समय मिल गया, लेकिन दुखी परिवार के आंसू पोंछने और संवेदना जताने में पूरा एक दिन लग गया.

इसके साथ ही राजभर ने आरोप लगाया कि सपा नेतृत्व ने शहरों में ‘PDA’ कार्यक्रमों के नाम पर अपने कार्यकर्ताओं को खुलेआम गुंडागर्दी करने की छूट दे रखी है. उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि जब उन्हीं कार्यक्रमों की भीड़ में एक JCB किसी बेगुनाह को कुचलकर मार डालती है, तो वे यह कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं कि उन्हें घटना की कोई जानकारी ही नहीं थी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY