शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Angad Rai Property Seized: गाजीपुर में मुख्तार अंसारी के शूटर अंगद राय पर बड़ी कार्रवाई, पत्नी के नाम की 7 करोड़ की संपत्ति जब्त​ | Honda Rebel 500 Vs Rebel 300: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? जानें आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट​ | UP CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, 91 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा, पैतृक गांव पंचुर में ली अंतिम सांस​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

Honda Rebel 500 Vs Rebel 300: कीमत, इंजन और फीचर्स में कौन है आगे? जानें आपके लिए कौन सी बाइक रहेगी बेस्ट​

टू व्हीलर मार्केट में क्रूजर बाइक के शौकीनों के सामने अब होंडा की दो खास बाइक मौजूद हैं. Honda Rebel 300 और नई लॉन्च हुई Honda Rebel 500. जहां Rebel 300 अपने 286 cc इंजन के साथ कम बजट में एंट्रीलेवल बॉबर के साथ आती है, वहीं Rebel 500 दमदार 471 cc पैरेललट्विन इंजन के […]

टू व्हीलर मार्केट में क्रूजर बाइक के शौकीनों के सामने अब होंडा की दो खास बाइक मौजूद हैं. Honda Rebel 300 और नई लॉन्च हुई Honda Rebel 500. जहां Rebel 300 अपने 286 cc इंजन के साथ कम बजट में एंट्रीलेवल बॉबर के साथ आती है, वहीं Rebel 500 दमदार 471 cc पैरेललट्विन इंजन के साथ हैवी परफॉर्मेंस सेगमेंट में आती है. पहली नजर में दोनों का लोस्लंग अंदाज, 690 mm की सीट ऊंचाई, आधुनिक डिस्प्ले और EClutch विकल्प एक जैसा लगता है, लेकिन इनकी खूबियां अलगअलग जरूरत के राइडर्स को ध्यान में रखकर तैयार की गई हैं.

कीमतों में कितना फर्क?

बेंगलुरु एक्सशोरूम कीमतों के मुताबिक, का स्टैंडर्ड मॉडल 2.22 लाख रुपये और EClutch वेरिएंट 2.62 लाख रुपये में आता है. दूसरी तरफ, Rebel 500 के स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत 4.50 लाख रुपये और EClutch वर्जन की कीमत 4.90 लाख रुपये है. यानी दोनों बाइक्स में EClutch तकनीक के लिए ग्राहकों को 40,000 रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे.

इंजन और परफॉर्मेंस: Rebel 500 का दबदबा

में 286 cc का लिक्विडकूल्ड, सिंगलसिलेंडर इंजन लगा है, जो 8,000 rpm पर 27 bhp की पावर और 6,250 rpm पर 24.5 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. 6स्पीड गियरबॉक्स और असिस्टएंडस्लिपर क्लच से लैस यह बाइक रोजमर्रा की आरामदायक राइड के लिए बेहतरीन और किफायती ऑप्शन है.

इसके अलावा, बड़ी Rebel 500 में 471 cc का लिक्विडकूल्ड, पैरेललट्विन इंजन मिलता है, जो 8,500 rpm पर 46 bhp ताकत और 6,000 rpm पर 43.3 Nm टॉर्क देता है. 6स्पीड गियरबॉक्स के साथ यह अतिरिक्त ताकत हाइवे पर 80 से 110 km/hr की रफ्तार पर बिना थकान क्रूजिंग करने, आसानी से ओवरटेक करने, लंबी दूरी तय करने और पीछे सवारी बैठाकर चलने वालों के लिए इसे शानदार बनाती है.

डायमेंशन

दोनों मोटरसाइकिलों में गोल LED हेडलैंप, आंसू की बूंद जैसा फ्यूल टैंक और कम से कम बॉडीवर्क के साथ क्लासिक बॉबर झलक दिखती है. वजन के मामले में काफी हल्की है, जिससे ट्रैफिक और पार्किंग में इसे संभालना 191 kg वजनी Rebel 500 के मुकाबले ज्यादा आसान रहता है. दोनों में टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क, ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर, 16इंच के पहिए और डुअलचैनल ABS दिए गए हैं. हालांकि, Rebel 300 का ग्राउंड क्लीयरेंस 129 mm है.

फीचर्स और EClutch की खासियत

दोनों मॉडल्स में फुल LED लाइटिंग, गोल TFT स्क्रीन, Honda RoadSync कनेक्टिविटी, टर्नबायटर्न नेविगेशन, USB TypeC चार्जिंग पोर्ट और ट्रैक्शन कंट्रोल के लिए होंडा सेलेक्टेबल टॉर्क कंट्रोल मिलता है. ऑप्शनल EClutch तकनीक बाइक स्टार्ट करने, रोकने और गियर बदलते समय क्लच का काम खुद संभालती है. हालांकि, गियर पैर के लीवर से ही बदलने पड़ते हैं और जरूरत होने पर राइडर मैनुअल क्लच भी दबा सकता है यानी यह पूरी तरह ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन नहीं है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY