शनिवार, 21 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सहारनपुर: यूपी पुलिस से हो गई ‘गलती से मिस्टेक’, जज के बदले ओवैसी को दे दिया ‘गार्ड ऑफ ऑनर’​ | शीघ्र विवाह के लिए 25 नवंबर से रखें मां कात्यायनी व्रत, यह है पूरी पूजा विधि​ | Asaduddin Owaisi Guard of Honour: जज की जगह AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, पुलिस की बड़ी गलती से हड़कंप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

टिहरी: मम्मी-पापा को फोन किया, फिर झील में कूदी पैरामेडिकल छात्रा… डिप्रेशन से जूझ रही थी​

Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की एक पैरामेडिकल छात्रा ने गुरुवार शाम मातापिता को फोन कर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही और सुपाणा के पास जीवीके झील में छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही […]

Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी जिले के कीर्तिनगर कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां श्रीनगर मेडिकल कॉलेज की एक पैरामेडिकल छात्रा ने गुरुवार शाम मातापिता को फोन कर आत्मघाती कदम उठाने की बात कही और सुपाणा के पास जीवीके झील में छलांग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने झील में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, हालांकि खबर लिखे जाने तक छात्रा का कोई सुराग नहीं लग पाया है.

कीर्तिनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मिश्रा ने बताया कि गुरुवार शाम सुपाणा के पास जीवीके झील में एक युवती के कूदने की सूचना मिली थी. प्रारंभिक जांच के मुताबिक, युवती ने घर पर फोन कर आत्महत्या करने की बात कही थी, जिसके बाद घबराए परिजनों ने तत्काल चौरास चौकी पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें युवती झील में छलांग लगाते हुए साफ दिखाई दे रही है. घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका बैग भी बरामद हुआ है, जिसके बाद पुलिस ने झील में सर्च अभियान तेज कर दिया है.

मेडिकल कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी पल्लवी, मानसिक परेशानी से थी जूझ रही

लापता युवती की पहचान पल्लवी कठैत पुत्री महिपाल सिंह कठैत, निवासी श्रीकोट गंगानाली के रूप में हुई है. वह श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल प्रथम वर्ष की छात्रा थी. कोतवाली प्रभारी संजय मिश्रा के अनुसार, परिजनों से पूछताछ में सामने आया है कि पल्लवी लंबे समय से मानसिक परेशानी और एंग्जायटी डिसऑर्डर से जूझ रही थी. पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और झील में तलाश जारी है.

ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला में बड़ा हादसा: गंगा में बहा आगरा का 15 वर्षीय छात्र

उधर, ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला थाना क्षेत्र स्थित संत सेवा घाट पर गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे नहाने के दौरान आगरा के जेडीएन स्कूल का एक छात्र गंगा नदी के तेज बहाव में बह गया. पुलिस के मुताबिक, पांच शिक्षक 32 छात्रछात्राओं के दल को लेकर स्वर्गाश्रम क्षेत्र में शैक्षणिक भ्रमण पर आए थे. संत सेवा घाट के पास स्नान करते समय दसवीं कक्षा का 15 वर्षीय छात्र अंश परमार नदी में बह गया, जिसकी तलाश की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY