शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
T Raja Singh Controversy: मुस्लिम आबादी को लेकर PM मोदी से दो बच्चों की नीति लागू करने की मांग! BJP MLA T. राजा की हिंदुओं से लाइसेंसी हथियार रखने की अपील​ | BJP का मिशन 2027: महिला वोट बैंक पर नजर, 8 राज्यों से बुलाई गईं 403 विस्तारक, UP की सभी सीटों पर करेंगी संवाद​ | Bijnor Kartik Purnima Mela: बिजनौर में विदुर कुटी के पास कार्तिक पूर्णिमा मेले का शुभारंभ, जनप्रतिनिधियों ने गंगा तट पर की पूजा-अर्चना​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

बृजभूषण, बृजेश और धनंजय से लेकर सांगा तक… राजा भैया की राम कथा में जुटे दिग्गज ठाकुर नेता​

प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया की ओर से आयोजित बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा और सनातन महाकुंभ में 17 से 19 नवंबर तक कई बड़े ठाकुर राजनीतिक चेहरे जुटे. पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, MLC बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, बाहुबली बृजेश सिंह, उनके भतीजे सुशील सिंह, […]

प्रतापगढ़ के कुंडा में राजा भैया की ओर से आयोजित बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा और सनातन महाकुंभ में 17 से 19 नवंबर तक कई बड़े ठाकुर राजनीतिक चेहरे जुटे.

पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह, पूर्व सांसद धनंजय सिंह, MLC बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’, बाहुबली बृजेश सिंह, उनके भतीजे सुशील सिंह, योगी सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, MLC विनीत सिंह, विधायक अभय सिंह और राकेश प्रताप सिंह और बीजेपी विधायक अभिजीत सिंह सांगा समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे.

बाबा बागेश्वर के रामकथा मंच से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने राजा भैया और उनके पिता के प्रभाव की तारीफ करते हुए कहा कि उनका दबदबा पहले भी था, आज भी है और आगे भी रहेगा.

राजा भैया, बृजभूषण, धनंजय, बृजेश, सुशील, दिनेश प्रताप सिंह, विनीत, अभय और राकेश प्रताप, बृजेश सिंह ‘प्रिंसू’ जैसे प्रभावशाली ठाकुर नेताओं की एक साथ मौजूदगी को पूर्वांचल की ठाकुर राजनीति में नए सियासी संवाद के तौर पर देखा जा रहा है.

यही नहीं बाबा बागेश्वर की राम कथा में भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह भी पहुंचे. मंच से पवन सिंह के भजनों ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया और उन्होंने राजा भैया के प्रति अपना आभार भी जताया.

यूपी में 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में चुनाव से पहले इन दिग्गज ठाकुर नेताओं की एक साथ मौजूदगी ने नए राजनीतिक समीकरणों और आपसी तालमेल को लेकर चर्चाएं तेज कर दी हैं.

राजा भैया द्वारा आयोजित इस रामकथा में पश्चिमी यूपी से भी नेताओं की मौजूदगी दिखी. पूर्व केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान जैसे नेताओं के पहुंचने से इस आयोजन का सियासी दायरा पूर्वांचल से पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक नजर आया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY