गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
भारत-नेपाल रिश्तों में नया अध्याय: अयोध्या से जनकपुर धाम के बीच दौड़ेगी साप्ताहिक एक्सप्रेस, बिहार के 5 जिलों को फायदा​ | KBC की शूटिंग में अमिताभ बच्चन के साथ हो गई गजब की घटना, अचानक टूट गई पैंट की बेल्ट, फिर जो किया सुनकर हंस पड़ेंगे!​ | सिर्फ एक गिलास का नुस्खा… फिर से हरा-भरा हो जाएगा सूखा हुआ तुलसी का पौधा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

शेनझेन में क्यों हो रही APEC समिट? चीन का वो शहर, जहां मिले ट्रंप, पुतिन और शी जिनपिंग​

चीन का खास शहर शेनझेन इन दिनों सुर्खियों में है. पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग यहां APEC समिट के लिए पहुंचे हैं. तीनों नेताओं की मौजूदगी ने इस आर्थिक सम्मेलन को कूटनीतिक लिहाज से भी खास […]

चीन का खास शहर शेनझेन इन दिनों सुर्खियों में है. पूरी दुनिया में इसकी चर्चा हो रही है. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग यहां APEC समिट के लिए पहुंचे हैं. तीनों नेताओं की मौजूदगी ने इस आर्थिक सम्मेलन को कूटनीतिक लिहाज से भी खास बना दिया है. 18 और 19 नवंबर के दो दिनी आयोजन ने शहर की चर्चा को एक लेवल आगे लेकर गया है. 17 और 18 नवंबर को यहीं APEC CEO समिट भी आयोजित की गई. आइए, इसी बहाने जानते हैं कि आखिर शेनझेन में क्यों हो रहा है APEC समिट?

शेनझेन चीन के दक्षिण में हांगकांग से सटा शहर है. करीब चार दशक पहले यहां छोटे कस्बे, गांव और खेत थे. आज यह ऊंची इमारतों, इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग और नई तकनीक के लिए जाना जाता है. चीन इसे अपने आर्थिक बदलाव की एक बड़ी मिसाल के रूप में पेश करता है. इसे चीन की सिलीकॉन वैली कहा जाता है.

क्या है APEC समिट और कौन हैं इसके सदस्य?

एशियापैसिफिक इकोनॉमिक कोऑपरेशन यानी APEC, एशियाप्रशांत क्षेत्र की अर्थव्यवस्थाओं का एक बाद एवं सशक्त मंच है. इसकी शुरुआत 1989 में हुई थी. मकसद व्यापार, निवेश और आर्थिक सहयोग को बढ़ावा देना है. 21 देश इसके सदस्य हैं. इनमें ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई दारुस्सलाम, कनाडा, चिली, चीन, हांगकांगचीन, इंडोनेशिया, जापान, दक्षिण कोरिया, मलेशिया, मेक्सिको, न्यूजीलैंड, पापुआ न्यू गिनी, पेरू, फिलीपींस, रूस, सिंगापुर, चीनी ताइपे, थाईलैंड, अमेरिका और वियतनाम. फिलहाल, भारत इसका सदस्य नहीं है.

APEC समिट 2026 में जुटे दुनिया के दिग्गज नेता.

यह संगठन इन्हें सदस्य देश नहीं बल्कि सदस्य अर्थव्यवस्थाएं कहता है. मंच पर फैसले आम सहमति से होते हैं और प्रतिबद्धताएं स्वैच्छिक होती हैं. हर साल एक सदस्य प्रमुख बैठकों की मेजबानी करता है. 2026 में यह जिम्मेदारी चीन के पास है.

शेनझेन को ही क्यों चुना गया?

शेनझेन की पहचान व्यापार, निवेश और तकनीक के शहर के रूप में है. ये सभी विषय APEC के एजेंडे से जुड़े हैं. चीन के लिए यह शहर दुनिया को अपने आर्थिक विकास और विदेशी निवेश के लिए खुलेपन की कहानी दिखाने का भी मौका है. यह शहर हांगकांग के पास है. यहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, बंदरगाह, रेल और मेट्रो नेटवर्क भी हैं. बड़े कारोबारियों और विदेशी प्रतिनिधियों के लिए यहां पहुंचना आसान है. सम्मेलन के दौरान शी जिनपिंग ने मुक्त व्यापार, सप्लाई चेन और तकनीक में सहयोग की बात की. वहीं ट्रंप, पुतिन और शी की अलग बैठकों पर भी दुनिया की नजर रही. इन नेताओं की बातचीत APEC के मुख्य आर्थिक कार्यक्रम से अलग कूटनीतिक मुलाकातें हैं.

शेनझेन की पहचान व्यापार, निवेश और तकनीक के शहर के रूप में है. फोटो: AP/PTI

कितनी है शेनझेन की आबादी?

शेनझेन की आबादी किसी बड़े देश से कम नहीं है. शहर के सांख्यिकी विभाग के अनुसार, 2025 के अंत में यहां करीब 1.82 करोड़ से ज्यादा रही. स्वाभाविक है कि आबादी कुछ न कुछ और बढ़ी ही होगी. क्योंकि इस शहर में काम की वजह से पूरे देश और दुनिया के लोग आते ही रहते हैं. इस आबादी में चीन के अलगअलग हिस्सों से आए लोग भी शामिल हैं. उद्योगों, कारोबार और तकनीकी कंपनियों में काम के मौके शहर की ओर लोगों को आकर्षित करते रहे हैं. बड़ी आबादी के साथ आवास, परिवहन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरतें भी बढ़ती हैं.

कहां बसा है यह शहर?

शेनझेन चीन के गुआंगदोंग प्रांत में है. इसके दक्षिण में हांगकांग है. यह पर्ल नदी के मुहाने के पूर्वी हिस्से पर स्थित एक तटीय शहर है. इसका क्षेत्रफल करीब 1989 वर्ग किलोमीटर है. हांगकांग की नजदीकी ने इसके विकास में अहम भूमिका निभाई है. दोनों के बीच व्यापार, निवेश और लोगों की आवाजाही होती है. शेनझेन उस बड़े आर्थिक क्षेत्र का भी हिस्सा है, जिसमें गुआंगदोंग, हांगकांग और मकाऊ को जोड़ने पर जोर दिया जाता है.

शेनझेन को तकनीक के लिए खास पहचान मिली है. फोटो: Pexels

गांव से महानगर बनने की कहानी

शेनझेन के विकास में साल 1980 की अहम भूमिका थी. उस समय यहां विशेष आर्थिक क्षेत्र बनाया गया. इसका उद्देश्य आर्थिक सुधारों को आजमाना और बाहरी निवेश आकर्षित करना था. इसके बाद यहां उद्योग, सड़कें और दूसरे कारोबारी ढांचे विकसित हुए. शहर में रोजगार के अवसर बढ़े और दूसरे इलाकों से लोग आने लगे. समय के साथ इसकी पहचान सिर्फ उत्पादन करने वाले शहर तक सीमित नहीं रही. यह तकनीक और नए कारोबार का भी बड़ा केंद्र बना. शेनझेन को अक्सर एक छोटे मछुआरा गांव से महानगर बनने की कहानी के रूप में बताया जाता है. हालांकि, आज का शहर ऐसे कई पुराने कस्बों और गांवों वाले इलाके में विकसित हुआ है.

पुतिन से मिले शी जिनपिंग. फोटो: AP/PTI

अब चीन का बड़ा टेक्नोलॉजी केंद्र

शेनझेन को तकनीक के लिए खास पहचान मिली है. यहां मोबाइल फोन, दूरसंचार उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामान, ड्रोन और इलेक्ट्रिक वाहनों से जुड़े उद्योग मौजूद हैं. दूरसंचार कंपनी हुआवेई और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता बीवाईडी का मुख्यालय इसी शहर में है. यहां की कंपनियां डिजाइन, शोध और उत्पादन जैसे अलगअलग काम करती हैं. इसलिए नया उत्पाद बनाने की सोच से लेकर उसे तैयार करने तक, कई काम इसी औद्योगिक माहौल में हो सकते हैं. चीन समिट के जरिए अपनी तकनीकी क्षमताओं को भी दुनिया के सामने रख रहा है. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल अर्थव्यवस्था और स्वच्छ ऊर्जा सम्मेलन की चर्चाओं में शामिल रहे हैं.

अर्थव्यवस्था कितनी बड़ी है?

शेनझेन सिर्फ आबादी के लिहाज से बड़ा शहर नहीं है. इसकी अर्थव्यवस्था भी काफी विशाल है. शहर के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक साल 2025 में इसका सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी करीब 3.87 लाख करोड़ चीनी युआन था. इस अर्थव्यवस्था में उद्योग के साथ सेवाओं की भी बड़ी भूमिका है. वित्त, सूचना तकनीक, व्यापार और परिवहन इसके प्रमुख क्षेत्रों में हैं. 2025 में सेवा क्षेत्र की हिस्सेदारी शहर की जीडीपी में 62.5 प्रतिशत थी. शहर में शेनझेन स्टॉक एक्सचेंज भी है. इसकी मौजूदगी वित्त और निवेश के केंद्र के रूप में शहर की पहचान को मजबूत करती है.

डोनाल्ड ट्रंप के साथ शी जिनपिंग.

बंदरगाह से दुनिया तक पहुंच

शेनझेन का बंदरगाह उसके विदेशी व्यापार के लिए अहम है. यहां से सामान जहाजों के जरिए दुनिया के अलगअलग बाजारों तक पहुंचता है. शहर में बनने वाले इलेक्ट्रॉनिक और दूसरे उत्पादों के लिए यह समुद्री रास्ता उपयोगी है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 2025 में शहर के बंदरगाहों पर करीब 3.54 करोड़ कंटेनरों की आवाजाही हुई. बंदरगाह, फैक्ट्रियों और गोदामों का यह नेटवर्क शहर को वैश्विक व्यापार से जोड़ता है.

मेट्रो, हवाई अड्डा और हांगकांग से संपर्क

बड़ी आबादी वाले शेनझेन में सार्वजनिक परिवहन का महत्व है. शहर में मेट्रो का विस्तृत नेटवर्क है. साल 2025 के अंत तक रेल आधारित शहरी परिवहन की परिचालन लंबाई 634.5 किलोमीटर थी. शेनझेन बाओआन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा देश और विदेश के यात्रियों के लिए अहम केंद्र है. शहर रेल और सड़क मार्ग से आसपास के इलाकों से भी जुड़ा है. हांगकांग के साथ इसकी सीमा पर कई आवागमन केंद्र हैं.

इमारतों के साथ पार्क और समुद्र तट भी

शेनझेन की तस्वीरों में अक्सर ऊंची इमारतें दिखती हैं. लेकिन शहर की पहचान सिर्फ दफ्तरों और कारखानों से नहीं है. यहां पार्क, पहाड़ी इलाके और समुद्र तट भी हैं. शहर के सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 के अंत तक यहां 1,350 पार्क थे. ये स्थानीय लोगों को व्यस्त शहरी जीवन के बीच घूमने और आराम करने की जगह देते हैं.

चीन के लिए क्यों अहम है यह शहर?

शेनझेन की कहानी चीन के आर्थिक बदलाव को समझने में मदद करती है. यह शहर दिखाता है कि विशेष आर्थिक नीति, निवेश, उद्योग और तकनीक मिलकर किसी इलाके को कैसे बदल सकते हैं. APEC के लिए भी यह एक प्रतीकात्मक स्थान है. यहां व्यापार और नई तकनीक पर चर्चा हो रही है. दुनिया की बड़ी शक्तियों के नेता अलग से बातचीत कर रहे हैं. इस तरह शेनझेन इस समय आर्थिक सहयोग और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, दोनों का केंद्र बना हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY