गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bollywood स्टार Sushmita Sen मना रही 51वां जन्मदिन, Miss Universe से लेकर OTT तक बनाई पहचान​ | बुमराह की गेंद पर मचा बवाल, शुभमन गिल अंपायर से करने लगे बहस! DRS में ऐसा क्या दिखा कि गंवाना पड़ा भारत को रिव्यू?​ | Azam Khan Supreme Court: आजम खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ED की याचिका खारिज, इलाहाबाद हाईकोर्ट का जमानत आदेश बरकरार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

पिता के जन्मदिन और फुटबॉल से कनेक्शन, मेंस-डे 19 नवंबर को ही क्यों?​

19 नवंबर की तारीख अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के नाम है. अब सवाल उठता है कि यह दिन कब और किसने शुरू किया और तारीख 19 नवंबर ही क्यों चुनी गई? इसका जवाब एक बेटे के अपने पिता के प्रति सम्मान और एक फुटबॉल टीम की कहानी में छिपा है. अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पहली बार आधिकारिक […]

19 नवंबर की तारीख अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस के नाम है. अब सवाल उठता है कि यह दिन कब और किसने शुरू किया और तारीख 19 नवंबर ही क्यों चुनी गई? इसका जवाब एक बेटे के अपने पिता के प्रति सम्मान और एक फुटबॉल टीम की कहानी में छिपा है. अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस पहली बार आधिकारिक रूप से 19 नवंबर 1999 को त्रिनिदाद और टोबैगो में मनाया गया था. इसकी शुरुआत डॉ. जेरोम टीलक्सिंह ने की थी. वे वेस्ट इंडीज यूनिवर्सिटी में इतिहास के लेक्चरर थे.

डॉ. टीलक्सिंह का मानना था कि महिलाओं के लिए तो एक अंतरराष्ट्रीय दिवस लंबे समय से मनाया जा रहा है, लेकिन पुरुषों और लड़कों से जुड़े मुद्दों पर बात करने के लिए ऐसा कोई मंच नहीं है. पुरुषों से जुड़ी समस्याओं पर समाज में अक्सर कम ध्यान जाता है. इसी सोच के साथ उन्होंने इस दिन को नए सिरे से शुरू किया.

19 नवंबर ही क्यों? दो वजहें

तारीख चुनने के पीछे दो कारण बताए जाते हैं.

  • पहली वजह: पिता का जन्मदिन. डॉ. टीलक्सिंह ने 19 नवंबर की तारीख अपने पिता के जन्मदिन के सम्मान में चुनी थी. यानी इस दिन की जड़ में एक बेटे का अपने पिता के प्रति आदर है.
  • दूसरी वजह: फुटबॉल. 19 नवंबर 1989 को त्रिनिदाद और टोबैगो की पुरुष फुटबॉल टीम विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने की कोशिश में जुटी थी. इस मुहिम ने पूरे देश के लोगों को एक साथ जोड़ दिया था.

डॉ. टीलक्सिंह ने इस एकजुटता की याद को भी इस तारीख से जोड़ा. इस दिन को सिर्फ पुरुषों का नहीं, बल्कि उन सभी मुद्दों का दिन बनाने की कोशिश थी जो पुरुषों और लड़कों को प्रभावित करते हैं.

क्या है इस दिन का मकसद?

अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस का मकसद पुरुषों और लड़कों के जीवन, उपलब्धियों और योगदान का जश्न मनाना है. परिवार, समाज, समुदाय, विवाह और बच्चों की परवरिश में उनकी भूमिका को खास तौर पर याद किया जाता है.

इस दिन के कुछ खास उद्देश्य हैं

  • पुरुषों की सेहत, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य भी शामिल है, पर जागरूकता बढ़ाना.
  • समाज में पुरुषों की सकारात्मक छवि और अच्छे रोल मॉडल को बढ़ावा देना.
  • पुरुषों से जुड़े भेदभाव और चुनौतियों पर बात करना.
  • महिलाओं और पुरुषों के बीच बेहतर रिश्ते और जेंडर बराबरी को आगे बढ़ाना.
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY