Noida Police Commissioner Laxmi Singh: नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने अपने कार्यकाल में नया कीर्तिमान बनाया है. वो ऐसी पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनी हैं, जिन्होंने देश के एक जिले में पुलिस कमिश्वरेट की कमान लगातार सबसे अधिक दिनों तक संभाली है. लक्ष्मी सिंह का गौतमबुद्धनगर की पहली महिला पुलिस कमिश्नर के रूप में कार्यकाल 30 नवंबर साल 2022 को शुरू हुआ था. इस दिन ही लक्ष्मी सिंह ने नोएडा पुलिस कमिश्नर के रूप में अपना कार्यभार संभाला था.

कार्यभार संभाललने के लिए बाद वो लगातार इस पद की जिम्मेदारियां निभा रही हैं. 15 नवंबर 2026 तक उनका कार्यकाल लगभग तीन साल 11 महीने और 16 दिन का हो चुका है. लक्ष्मी सिंह उत्तर प्रदेश की पहली महिला पुलिस कमिश्नर भी है. उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार, लक्ष्मी सिंह की तुलना में डीजीपी कंशन चौधरी ने लगभग तीन साल तक उत्तराखंड पुलिस की कमान संभाली थी. वो साल 2004 से अक्टूबर 2007 तक उत्तराखंड की कमिश्नर रहीं थीं.
नीलमणि एन राजू का कार्यकाल दो साल तीन महीने था
कर्नाटक की डीजीपी रहीं नीलमणि एन राजू का कार्यकाल दो साल तीन महीने और और तमिलनाडु की डीजीपी लेटिका सरन का कार्यकाल भी लगभग दो साल तीन महीने रहा. गुरुग्राम की पहली महिला कमिश्नर कला रामचंद्रन ने डेढ़ साल कार्यभार संभाला. पुरुष आईपीएस अफसरों की बात की जाए तो तेलंगाना के महेश मुरलीधर भागवत ने राचकोंडा पुलिस कमिश्नरेट में साढ़े छह साल तक कार्यभार संभाला था. वहीं कृष्ण कांत पॉल ने साढ़े तीन साल तक दिल्ली के पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी संभाली थी
गौतमबुद्धनगर पुलिस में तकनीक के उपयोग को बढ़ाया
गौतमबुद्ध नगर में कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम जैसी चुनौतियों के बीच लक्ष्मी सिंह का कमिश्नर के रूप में लंबा कार्यकाल एक उपलब्धि है. उनके कार्यकाल में गौतमबुद्धनगर पुलिस ने तकनीक का उपयोग बढ़ाया. अक्तूबर 2026 में ट्रैफिक व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए ऑपरेशन फास्ट शुरू किया गया. इसका पूरा नाम फास्ट एंबुलेंस सीमलेस ट्रांजिशन है.
लक्ष्मी सिंह ने आईपीएस अधिकारी के रूप में 25 साल बीते महीने ही पूरे किए हैं. वो 31 अक्तूबर 2001 में आईपीएस के मिलेनियम बैच के 2000 आरआर की पासिंग आउट परेड में पहली बेस्ट प्रोबेशनर नहीं और पासिंग आउट परेड का नेतृत्व किया.