बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सुबह-सुबह औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी, खरीदने दौडे लोग-जानें ताजा भाव​

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ रही हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। इसकी वजह से सोने और चांदी भारी दबाव में आ गई हैं। बुधवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग […]

फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में तेजी से बढ़ोतरी की उम्मीदें बढ़ रही हैं, जिससे अमेरिकी डॉलर लगातार मजबूत हो रहा है। इसकी वजह से सोने और चांदी भारी दबाव में आ गई हैं। बुधवार को एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है। हफ्ते के तीसरे ट्रेडिंग सेशन में MCX पर सोना 2.00 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जबकि चांदी की कीमतें लगभग 3.50 प्रतिशत टूट गई हैं।

सोने की कीमतों में 3158 रुपये तक की भारी गिरावट
बुधवार को सुबह लगभग 09:45 बजे, MCX पर 4 दिसंबर की डिलीवरी वाला सोना 2924 रुपये की तेज गिरावट के साथ 1,31,299 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा था। आज सोने ने 2601 रुपये गिरकर 1,31,622 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,34,223 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। खबर लिखे जाने तक, सोने का भाव 1,31,979 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,31,065 रुपये प्रति 10 ग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। यानी, मंगलवार के बंद भाव की तुलना में आज सोने की कीमतें 3158 रुपये तक गिर चुकी हैं।

औंधे मुंह गिरा चांदी का भाव
इसी तरह, 4 दिसंबर की डिलीवरी वाली चांदी की कीमत 5802 रुपये की भारी गिरावट के साथ 1,63,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रही थी। आज चांदी ने 2401 रुपये के नुकसान के साथ 1,67,301 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार शुरू किया था, जो मंगलवार को 1,69,702 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। खबर लिखे जाने तक, चांदी का भाव 1,67,301 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे हाई से लेकर 1,63,533 रुपये प्रति किलोग्राम के इंट्राडे लो तक पहुंच चुका था। मंगलवार के बंद भाव की तुलना में आज चांदी का भाव 6169 रुपये तक गिर चुका है।

सर्राफा बाजार में ध्वस्त हुई चांदी
बताते चलें कि मंगलवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमतों में लगातार छठे सेशन में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को सोना 1400 रुपये टूटकर 1,38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, चांदी अपने एक साल के निचले स्तर पर पहुंच गई। मंगलवार को चांदी की कीमतें 9500 रुपये की भारीभरकम गिरावट के साथ 1,69,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY