बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

हुंडई की इस पॉपुलर सेडान को भारत NCAP क्रैश टेस्ट में मिले 5-स्टार; सेफ्टी में भी धांसू निकली​

हुंडई की पॉपुलर सेडान कार Verna ने सुरक्षा के मामले में एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. इस गाड़ी को भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि इसे एडल्ट और बच्चों दोनों की सेफ्टी के लिए 5स्टार रेटिंग मिली है. इससे पहले अक्टूबर 2023 […]

हुंडई की पॉपुलर सेडान कार Verna ने सुरक्षा के मामले में एक और बड़ी कामयाबी हासिल कर ली है. इस गाड़ी को भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में 5स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. खास बात यह है कि इसे एडल्ट और बच्चों दोनों की सेफ्टी के लिए 5स्टार रेटिंग मिली है. इससे पहले अक्टूबर 2023 में इस कार को ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में भी 5स्टार मिल चुके हैं. इस तरह वर्ना देश की दूसरी ऐसी सेडान बन गई है, जिसे दोनों ही प्रमुख क्रैश टेस्ट एजेंसियों से 5स्टार रेटिंग मिली है. भारत NCAP ने इस टेस्ट के लिए इसके 1.5 टर्बो GDi DCT HX 8 और 1.5 MPi iVT HX 8 वेरिएंट्स का इस्तेमाल किया था.

एडल्ट और बच्चों दोनों की सेफ्टी

एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन टेस्ट में को 32 में से 28.22 नंबर मिले. इसमें फ्रंटल ऑफसेट टेस्ट में 16 में से 12.45 नंबर मिले, जबकि साइड मूवेबल बैरियर टेस्ट में कार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 16 में से 15.77 नंबर मिले.

वहीं, बच्चों की सेफ्टी के मामले में भी इसे 49 में से 44 नंबर मिले. इस कैटेगरी में कार का डायनामिक स्कोर 24 में से 24 और चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम इंस्टॉलेशन स्कोर 12 में से पूरे 12 नंबर रहा, जबकि व्हीकल असेसमेंट में 8 नंबर मिले. टेस्ट के दौरान बच्चों की सेफ्टी के लिए आईएसओफिक्स माउंट्स का इस्तेमाल किया गया था.

दमदार सेफ्टी फीचर्स से लैस है नई Verna

में जिन वेरिएंट्स को टेस्ट किया गया, उनमें ड्राइवर और आगे बैठने वाले यात्री के लिए फ्रंट एयरबैग्स, सीट बेल्ट प्रीटेंशनर और लोड लिमिटर जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड दिए गए थे. इसके अलावा, आगे और पीछे दोनों तरफ के यात्रियों के लिए साइड हेड कर्टेन एयरबैग और फ्रंट सीटों पर साइड चेस्ट एयरबैग भी मिलते हैं. गाड़ी में इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल , पैदल चलने वालों की सुरक्षा और सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे आधुनिक फीचर्स भी दिए गए हैं. बच्चों की सुरक्षा के लिए पीछे की दोनों आउटर सीटों पर ISOFIX और iSize माउंटिंग की सुविधा मिलती है.

किनकिन वेरिएंट्स पर लागू होगी यह रेटिंग?

भारत NCAP की यह 5स्टार रेटिंग हुंडई Verna के कई वेरिएंट्स पर लागू होती है. इसमें 1.5 MPi मैनुअल , 1.5 MPi iVT , 1.5 टर्बो GDi मैनुअल और इसके डीसीटी वर्जन के HX 8 और HX 10 वेरिएंट्स शामिल हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY