बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
पश्चिमी यूपी में अखिलेश के लिए क्यों जरूरी हैं आजम खान? मुस्लिम सियासत में फिर बढ़ेगा प्रभाव​ | Rahul Gandhi Speech: अमेरिका में राहुल गांधी ने कहा- भारत आर्थिक तबाही के कगार पर! आज का भारत वह भारत नहीं है​ | यूपी में वोटर लिस्ट में नाम खोजना हुआ आसान, अब Searchable PDF में मिलेगी मतदाता सूची​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी के माता-पिता पहुंचे मातृ सदन, बोले- न्याय नहीं मिला तो करेंगे धरना और अनशन​

: के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। अंकिता के मातापिता न्याय की लड़ाई में समर्थन मांगने हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर सहयोग मांगा। इस दौरान मातापिता ने जांच […]

: के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। अंकिता के मातापिता न्याय की लड़ाई में समर्थन मांगने हरिद्वार स्थित मातृ सदन पहुंचे। यहां उन्होंने मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात की और अपनी मांगों को लेकर सहयोग मांगा। इस दौरान मातापिता ने जांच और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी बेटी को न्याय दिलाने के लिए उन्हें लगातार संघर्ष करना पड़ रहा है।

अंकिता के पिता ने विनोद आर्य पर उठाए सवाल

अंकिता के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने विनोद आर्य की हालिया प्रेस वार्ता पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान प्रदेश की बेटियों की भावनाओं को आहत करने वाले हैं। उन्होंने विनोद आर्य के कॉल डिटेल रिकॉर्ड सार्वजनिक करने और उनका नार्को टेस्ट कराने की मांग की। अंकिता के पिता ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो वे धरना देंगे। जरूरत पड़ने पर अनशन भी शुरू करेंगे।

मां ने भी जांच व्यवस्था पर जताई नाराजगी

अंकिता की मां ने भी बेटी को न्याय मिलने में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने पुलिस और जांच व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि परिवार अब तक न्याय की उम्मीद में संघर्ष कर रहा है।

ये भी पढ़ें:

स्वामी शिवानंद बोले पीड़ित परिवार का साथ देगा मातृ सदन

मातृ सदन के संस्थापक स्वामी शिवानंद सरस्वती ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर घटना के बाद भी अंकिता के मातापिता को अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए जगहजगह भटकना पड़ रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है?स्वामी शिवानंद ने परिवार को न्याय की लड़ाई में पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर न्याय की दिशा में ठोस पहल नहीं हुई तो मातृ सदन की ओर से अनशन किया जाएगा। अंकिता के मातापिता की मातृ सदन में हुई इस मुलाकात के बाद एक बार फिर मामले में न्याय की मांग और जांच से जुड़े सवाल चर्चा में आ गए हैं। 

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY