: जम्मूकश्मीर में सुरक्षाबलों ने CRPF पोस्ट पर फायरिंग करने वाले लश्करएतैयबा के आतंकी लतीफ भट को बुधवार को मुठभेड़ में मार गिराया। वह कुलगाम के देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव में एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था। एनकाउंटर से पहले सुरक्षाबलों ने उसे वीडियो कॉल के जरिए सरेंडर करने का मौका दिया, लेकिन उसने हथियार डालने से इनकार कर दिया।

मुठभेड़ से पहले हुई बातचीत का वीडियो भी सामने आया है। इसमें एक पुलिस अधिकारी लतीफ से कहता सुनाई दे रहा है, ‘हम तुम्हारे साथ हैं, जिंदगी अभी बाकी है।’ इस पर लतीफ जवाब देता है, ‘मुझे अल्लाह से मुलाकात करना है। मैं बहुत खुश हूं। सरेंडर नहीं करूंगा।’
दो दिन से तलाश कर रहे थे सुरक्षाबल
#WATCH | Kulgam encounter: An exchange of fire is underway in the Zangalpora area of Kulgam district, Jammu & Kashmir
The operation is underway to neutralise LashkareTaiba commander Lateef Bhat, who has been cornered inside a local mosque after refusing repeated… pic.twitter.com/2VdIeF025X
— ANI November 18, 2026
सुरक्षाबलों के मुताबिक, लतीफ भट ने अपने साथी उमर निसार डार के साथ 11 नवंबर को नौपोरा अखरान में CRPF पोस्ट पर फायरिंग की थी। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए थे। घटना के बाद दोनों आतंकी फरार हो गए थे। 16 नवंबर को पुलिस ने अखरान के लारू इलाके में दोनों को घेर लिया था। इस दौरान हुई मुठभेड़ में उमर निसार डार मारा गया, जबकि लतीफ भागने में कामयाब रहा। हालांकि, इस दौरान उसके पैर में गोली लगी थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने उसकी तलाश में इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया। करीब दो दिन बाद सुरक्षाबलों को सूचना मिली कि लतीफ देवसर इलाके के जांगलपोरा गांव की एक मस्जिद में छिपा हुआ है। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई की गई और उसे मार गिराया गया।
कुलगाम ऑपरेशन पर शाह ने की तारीफ
With the coordinated efforts of JKP, Indian Army, CRPF and intelligence agencies, Lashkar’s last known active local terrorist in the valley, Lateef Bhat, was neutralised in an operation in Kulgam in the early morning hours today. One of his terrorist associates, Umar Nisar, was…
— Amit Shah November 18, 2026
जम्मूकश्मीर के कुलगाम में लश्करएतैयबा के आतंकी लतीफ भट के मारे जाने पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुरक्षाबलों की तारीफ की है। उन्होंने कहा कि लतीफ घाटी में लश्कर का आखिरी सक्रिय स्थानीय आतंकी था। बुधवार तड़के चलाए गए इस ऑपरेशन में जम्मूकश्मीर पुलिस, भारतीय सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों ने मिलकर कार्रवाई की। अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि इस ऑपरेशन में सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच शानदार तालमेल देखने को मिला। उन्होंने अभियान में शामिल जवानों की सराहना करते हुए कहा कि देश उनके साहस और समर्पण को सलाम करता है।
गृह मंत्री ने यह भी बताया कि लतीफ के साथी आतंकी उमर निसार को एक दिन पहले ही कुलगाम में मार गिराया गया था। इस कार्रवाई में जम्मूकश्मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय रहा।
लतीफ पर था 15 लाख रुपये का इनाम
22 वर्षीय लतीफ भट पर पुलिस ने 15 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। वह 2025 की शुरुआत में अपने घर से लापता हो गया था। इसके बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में पाकिस्तान में बैठे ऑपरेटिव सज्जाद गुल ने उसे लश्करएतैयबा और उसके प्रॉक्सी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट में शामिल कराया था।
ये भी पढ़ें:
लतीफ ने अशमुजी के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल से 12वीं तक पढ़ाई की थी। इसके बाद उसने कुलगाम के सरकारी डिग्री कॉलेज में भी कुछ समय पढ़ाई की। बाद में वह बढ़ई का काम करने लगा था। बताया गया है कि उमर निसार डार ने लतीफ को करीब छह महीने तक पनाह दी थी। दोनों ने CRPF पोस्ट पर हमले से पहले कई इलाकों की रेकी भी की थी।
छह महीने में लश्कर के चार कमांडर ढेर
पिछले छह महीनों में जम्मूकश्मीर में लश्करएतैयबा के चार कमांडर मारे जा चुके हैं। इनमें लतीफ भट के अलावा जाकिर अहमद गनई, यासिर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी शामिल हैं। जाकिर अहमद गनई 8 जुलाई 2026 को शोपियां में मारा गया था। वहीं, यासिर 4 सितंबर को ऑपरेशन असधर और मूसा उर्फ आसिफ फौजी 30 सितंबर को बडगाम में ऑपरेशन शेरुवाली के दौरान मारा गया था।
ये भी पढ़ें: