बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
‘आसमान नहीं टूट पड़ेगा… जमानत पर रहने दें’, आजम के खिलाफ ED की याचिका पर बोला SC​ | Lashkar Commander Latif Bhat Encounter: मस्जिद में छिपे लश्कर कमांडर का एनकाउंटर, सरेंडर से किया इनकार, बोला- अल्लाह से मिलना है​ | संकल्प, संवाद और संवेदना की गूंज, ‘रंग दे बसंती’ के मंच पर अध्यात्म, सूफी और भारतीय संस्कृति का संगम​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नोएडा में 6.5 लाख रुपये की 3 घोड़ियां हो गईं चोरी, CCTV में ले जाते दिखे चोर; परिवार पर रोजी-रोटी का संकट​

नोएडा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मेहनतमजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले लोगों की रोजीरोटी भी सुरक्षित नहीं है. नोएडा के फेज3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में बाइक सवार तीन बदमाश एक परिवार की करीब 6.5 लाख रुपये कीमत की तीन घोड़ियां चोरी कर ले गए. पीड़ित परिवार […]

नोएडा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि मेहनतमजदूरी कर परिवार का पेट पालने वाले लोगों की रोजीरोटी भी सुरक्षित नहीं है. नोएडा के फेज3 थाना क्षेत्र के गढ़ी चौखंडी गांव में बाइक सवार तीन बदमाश एक परिवार की करीब 6.5 लाख रुपये कीमत की तीन घोड़ियां चोरी कर ले गए. पीड़ित परिवार घोड़ियों से ही अपना जीवनयापन करता था. चोरी के बाद परिवार के सामने रोजीरोटी का संकट खड़ा हो गया है. घटना के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, गढ़ी चौखंडी गांव के कृष्ण विहार की गली नंबर2 में विकास का परिवार रहता है. परिवार के पास तीन घोड़ियां थीं, जिनसे वे अपना जीवनयापन करते थे. एक घोड़ी की कीमत करीब तीन लाख रुपये, दूसरी की दो लाख रुपये और तीसरी की करीब डेढ़ लाख रुपये बताई गई है. इनकी कुल कीमत लगभग 6.5 लाख रुपये है.

रात में घर से तीन घोड़ियां चोरी, सुबह मचा हड़कंप

परिवार के मुताबिक, रविवार रात सभी लोग घर में सो रहे थे. इसी दौरान चोर तीनों घोड़ियां चोरी कर ले गए. सुबह जब परिवार के लोग जागे तो घोड़ियां गायब मिलीं. उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की और गलियों तथा आसपास के इलाकों में तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला.

इसके बाद आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में बाइक सवार तीन संदिग्ध दिखाई दिए, जो एकएक कर घोड़ियों को चोरी करके ले जाते नजर आ रहे हैं. फुटेज सामने आने के बाद पीड़ित परिवार ने आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी की मांग की है.

पीड़ित परिवार का यह भी कहना है कि घोड़ियां ही उनकी आजीविका का सहारा थीं. उन्हीं के जरिए परिवार का खर्च चलता था और बच्चों का पालनपोषण होता था. तीनों घोड़ियों के चोरी हो जाने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है. परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश में जुटी टीम

एडिशनल डीसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है. चोरी हुई तीनों घोड़ियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके.

फिलहाल परिवार को पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है. सवाल यह है कि आखिर मेहनत करके रोजीरोटी कमाने वाले गरीब परिवार की संपत्ति भी सुरक्षित नहीं है, तो ऐसे मामलों में चोरों पर लगाम कब लगेगी?

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY