Isha Ambani: अंबानी परिवार की पार्टियां अक्सर अपनी सजावट और खास मेहमानों के लिए चर्चा में रहती हैं। इस बार मुंबई के एंटीलिया में हुई एक खास डिनर पार्टी की तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें ईशा अंबानी का अंदाज और घर की शानदार सजावट की चर्चा चारों तरफ हो रही है।

टोरी बर्च के स्वागत में रखी पार्टी
ईशा अंबानी ने अमेरिकी फैशन डिजाइनर टोरी बर्च के भारत दौरे पर उनके स्वागत में एंटीलिया में खास डिनर पार्टी रखी। इस पार्टी में बॉलीवुड और फैशन जगत की कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुईं। मेहमानों में एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी , तमन्ना भाटिया और शनाया कपूर नजर आईं। इनके अलावा फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा , राहुल मिश्रा और स्टाइलिस्ट अनाइता श्रॉफ अदजानिया भी पार्टी में शामिल हुई।
यह भी पढे़:
हरेनीले आउटफिट में दिखीं ईशा
पार्टी के लिए ईशा ने टोरी बर्च के स्प्रिंग 2027 कलेक्शन का एमराल्ड ग्रीन क्रॉप कार्डिगन पहना था। इस पर गुलाबी और मौवे रंग के फूलों की 3D कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने फिरोजी रंग की मिडी स्कर्ट पहनी। हरे और नीले रंग का कॉम्बिनेशन उनके लुक को खास बना रहा था। ईशा ने पेंसिल हील्स और ड्रॉप ईयररिंग्स के साथ अपना लुक पूरा किया।
लहराती डिनर टेबल ने खींचा ध्यान
पार्टी की सबसे खास चीजों में एंटीलिया की डिनर टेबल भी शामिल रही। इसका डिजाइन लहराती नदी जैसा था। टेबल के बीचोंबीच गुलाब, ट्यूलिप और हरे पौधों से सजावट की गई थी। वहीं, मेहमानों के लिए कांच के बर्तन, डिनर सेट और चम्मचकांटे करीने से सजाए गए थे। हरे रंग की मोमबत्तियों और फूलों के बीच छत से लटकता बड़ा क्रिस्टल झूमर पूरी सजावट को शाही लुक दे रहा था।
यह भी पढे़: