मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बंद ईंट-भट्टे में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 47.82 लाख के फ्रॉड का खुलासा; 2 गिरफ्तार​ | Hapur Samajwadi Party: हापुड़ में सपा के सभी संगठन भंग, गढ़मुक्तेश्वर सीट की दावेदारी और मारपीट विवाद के बाद पार्टी का बड़ा एक्शन​ | यूपी में पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, आज बुलाई कैबिनेट की बैठक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

दिलजीत दोसांझ को रोकने की कोशिश भी नहीं आई काम, इंदौर के मंच से पगड़ी और शायरी के जरिए दिया ऐसा संदेश, देखते रह गए विरोधी!​

पगड़ी सिर पर, जुबान पर पंजाबी अंदाज और लफ्जों में बेखौफी। मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में अपने कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा रंग जमाया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी उनकी चर्चा हो रही है। गानों को लेकर विवाद और कुछ गानों पर रोक लगाने के निर्देशों के बीच दिलजीत दोसांझ […]

पगड़ी सिर पर, जुबान पर पंजाबी अंदाज और लफ्जों में बेखौफी। मशहूर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में अपने कॉन्सर्ट के दौरान ऐसा रंग जमाया कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद भी उनकी चर्चा हो रही है। गानों को लेकर विवाद और कुछ गानों पर रोक लगाने के निर्देशों के बीच दिलजीत दोसांझ ने 15 नवंबर को अपना वादा निभाया। उन्होंने मंच से न सिर्फ अपने फैंस का मनोरंजन किया, बल्कि राहत इंदौरी की शायरी सुनाकर एक बड़ा संदेश भी दिया।

महाकाल की नगरी में दिलजीत ने दिखाई बेखौफी

दिलजीत दोसांझ ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान इंदौर को महाकाल की नगरी बताते हुए कहा कि उन्हें यहां आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि पहले भी वह डरे नहीं थे और आज भी नहीं डरते। इस दौरान उन्होंने अपने फैंस की ताकत का भी जिक्र किया और जय श्री महाकाल का जयकारा लगाया।

उनका यह वीडियो खुद दिलजीत दोसांझ ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में वह पाबंदियों का जिक्र करते हुए कहते नजर आए कि यह नहीं गाना, वह नहीं गाना और यह नहीं कर सकते, लेकिन इसके बावजूद वह अपने दर्शकों के बीच पहुंचे हैं। उनकी बात सुनकर वहां मौजूद हजारों फैंस ने जमकर तालियां बजाईं।

राहत इंदौरी के शेर से दिया एकता का संदेश

कॉन्सर्ट का सबसे खास पल तब आया, जब दिलजीत दोसांझ ने मशहूर शायर राहत इंदौरी के चर्चित अशआर सुनाए। उन्होंने कहा, ‘अगर खिलाफ हैं, होने दो, जान थोड़ी है’ और ‘ये सब धुआं है, कोई आसमान थोड़ी है।’

इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी का वह मशहूर शेर भी सुनाया, जिसने पूरे माहौल में जोश भर दिया। उन्होंने कहा, ‘सभी का खून है शामिल यहां की मिट्टी में, किसी के बाप का हिंदुस्तान थोड़ी है।’ इस शायरी के जरिए दिलजीत दोसांझ ने देश की साझी पहचान और एकता का संदेश दिया। दर्शकों ने उनके इस अंदाज पर खूब तालियां बजाईं।

आखिर किन गानों को लेकर खड़ा हुआ था विवाद?

दरअसल, दिलजीत दोसांझ के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला बाल संरक्षण अधिकारी ने 6 नवंबर को आयोजकों को कुछ गानों को लेकर निर्देश जारी किए थे। अधिकारियों ने चार गाने नहीं बजाने को कहा था। इनमें पटियाला पेग, 5 तारा, जीभ विचो अफीम यानी केस और जट्ट उठे फायर करदा शामिल थे।

अधिकारियों की चिंता थी कि इन गानों के बोल बच्चों पर गलत प्रभाव डाल सकते हैं। चूंकि कार्यक्रम में पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों को भी प्रवेश की अनुमति थी, इसलिए यह निर्देश दिया गया था। हालांकि, विवाद के बावजूद दिलजीत दोसांझ ने इंदौर पहुंचकर अपना कॉन्सर्ट किया। अब उनके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैंस उनके पंजाबी अंदाज, पगड़ी और बेबाकी की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY