मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
बंद ईंट-भट्टे में चल रहा था साइबर ठगी का खेल, 47.82 लाख के फ्रॉड का खुलासा; 2 गिरफ्तार​ | Hapur Samajwadi Party: हापुड़ में सपा के सभी संगठन भंग, गढ़मुक्तेश्वर सीट की दावेदारी और मारपीट विवाद के बाद पार्टी का बड़ा एक्शन​ | यूपी में पंचायत चुनाव टालने के लिए अध्यादेश लाएगी योगी सरकार, आज बुलाई कैबिनेट की बैठक​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

सर्दियों में बनाएं आंवला और करीपत्ता की स्वादिष्ट-हेल्दी पोडी, महीने भर नहीं होगी खराब!​

पोडी एक ड्राई चटनी होती है जो साउथ इंडिया की रेसिपी है. इससे अलगअलग तरीकों से बनाया जाता है. सर्दी के मौसम में आंवला, करीपत्ता की पोडी बनाना बेस्ट रहेगा. आंवला सर्दियों का सीजनल फल होता है. इसी के साथ विटामिन सी से भी भरपूर है. इसलिए ये आपकी सेहत के लिए ठंड में भी […]

पोडी एक ड्राई चटनी होती है जो साउथ इंडिया की रेसिपी है. इससे अलगअलग तरीकों से बनाया जाता है. सर्दी के मौसम में आंवला, करीपत्ता की पोडी बनाना बेस्ट रहेगा. आंवला सर्दियों का सीजनल फल होता है. इसी के साथ विटामिन सी से भी भरपूर है. इसलिए ये आपकी सेहत के लिए ठंड में भी फायदा करता है. करीपत्ता पोषक तत्वों से भरपूर होता है और हर मौसम में फायदेमंद माना जाता है. पोडी में मूंगफली का इस्तेमाल भी होगा. प्रोटीन से भरपूर ये नट्स भी सर्दी में फायदेमंद है. चलिए देख लेते हैं करीपत्ताआंवला की पोडी कैसे बनाएं.

पोडी की ये रेसिपी फूड व्लॉगर ऐश्वर्या सोनवणे ने बताई है. उन्होंने इसे स्टोर करने से लेकर सर्व करने तक का तरीका शेयर किया है. आप इस पोडी को बनाकर एक बार रख लेंगे तो आसान इसे अपनी थाली का हिस्सा बना सकते हैं.

पोडी के इन्ग्रेडिएंट्स

  • 200 ग्राम ताज़ा आंवला
  • 100 ग्राम कढ़ी पत्ता
  • 2 बड़े चम्मच तेल
  • 2 बड़े चम्मच चना दाल
  • 810 सूखी लाल मिर्च
  • 1 बड़ा चम्मच जीरा
  • 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया
  • ½ कप मूंगफली
  • 810 लहसुन की कलियां
  • स्वादानुसार नमक

पोडी की रेसिपी

  • सबसे पहले सारे आंवला को कद्दूकस कर लें और पूरी तरह सूखने के लिए फैला दें.
  • समय हो तो आप आंवला को 12 दिन धूप में सुखा सकते हैं. इंस्टेंट के लिए ओवन का इस्तेमाल कर सकते हैं.
  • करी पत्तों को धो लें और पूरी तरह सुखा लें. इसके लिए एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें और पत्तों को कुरकुरा होने तक भून लें और निकालकर अलग रख दें.
  • अब खाली किए गए पैन में 2 बड़े चम्मच तेल डालें, फिर चना दाल, सूखी लाल मिर्च, जीरा, साबुत धनिया और मूंगफली डालें.
  • मूंगफली समेत सारे मसालों को अच्छी खुशबू आने और सुनहरा होने तक भून लें और ठंडा होने दें.
  • भुनी हुई सामग्री को सूखे आंवले और कुरकुरे करी पत्तों के साथ ग्राइंडर में डालें और इसे पीस लें.
  • ग्राइंडर को पल्स मोड पर चलाएं यानी रुकरुक कर तब तक पीसें जब तक कि यह दरदरा पाउडर न बन जाए.
  • दरअसल चटनी को लगातार इसलिए नहीं पीसना है क्योंकि ऐसा करने से मूंगफली से तेल निकल सकता है और पोडी हो सकती है.
  • पीसने के बाद तैयार पोडी को पूरी तरह ठंडा होने दें, फिर इसे एक एयरटाइट कंटेनर में रख लें.

स्टोर करने और परोसने का सुझाव

फूड व्लॉगर ऐश्वर्या सोनवणे ने पोडी को स्टोर करने और परोसने के टिप्स भी शेयर किए हैं. अगर कंटेनर बिल्कुल साफ और सूखा है. इसी के साथ आप चटनी को निकालते समय सूखे चम्मच का इस्तेमाल करते हैं, तो यह एयरटाइट कंटेनर में 4 हफ्ते तक खराब नहीं होगी.

View this post on Instagram

A post shared by Aishwarya sonvane

कैसे परोसें: इसे गरमागरम चावल और देसी घी के साथ खाएं, या डोसा, इडली, पराठे, दालचावल या फिर सब्जीरोटी के साथ परोस सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY