मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा वेस्ट होगा ट्रैफिक जाम से मुक्त, इन 3 जगहों पर बनेंगे नए अंडरपास​

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन नए अंडरपास बनाया जाएगा. ग्रेनो वेस्ट इलाके में राइज चौकी, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर और तिलपता गोलचक्कर पर ये अंडरपास बनाए जाएंगे. प्राधीकरण के परियोजना विभाग की ओर से इन तीनों जगहों का सर्वेक्षण कर लिया गया है और […]

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में ट्रैफिक जाम की समस्या से निपटने के लिए तीन नए अंडरपास बनाया जाएगा. ग्रेनो वेस्ट इलाके में राइज चौकी, पंचमुखी हनुमान मंदिर गोलचक्कर और तिलपता गोलचक्कर पर ये अंडरपास बनाए जाएंगे. प्राधीकरण के परियोजना विभाग की ओर से इन तीनों जगहों का सर्वेक्षण कर लिया गया है और इन स्थानों पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार करके उच्चाधिकारियों को भेज दिया गया है.

जानकरी के अनुसार, प्रस्ताव को सैद्धांतिक मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी. सर्वेक्षण रिपोर्ट में वाहनों का आवागमन, व्यस्त समय में लगने वाले जाम और भविष्य की संभावना को शामिल किया गया है. राइज चौकी के पास अंडरपास बनने से सेक्टर1, सेक्टर2 बिसरख और आसपास की सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी.

ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनेगी

वहीं हनुमान मंदिर गोलचक्कर पर अंडरपास बनने से टेकजोन4, बिसरख और आसपास की सोसाइटियों के लोगों को आवाजाही की सुविधा मिलेगी. तिलपता गोलक्कर पर अंडरपास बनने से सुरजपुर, दादरी, ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आसपास के औद्योगिक इलाकों में आने जाने वालों को सुविधा मिलेगी. जाम की परेशानी को दूर करने के लिए तीन नए अंडरपास के प्रस्ताव तैयार किए गए है. काम के पूरा होने के बाद ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनेगी.

परी चौक का डिजाइन नए सिरे से बनाया जाएगा

परी चौक को ट्रैफिक जाम से फ्री करने के लिए इसका डिजाइन नए सिर से तैयार करने का प्लान बनाया जा रहा है. इसमें स्कूल ऑफ प्लानिंग के एक्सपर्ट्स की सहायता ली जाएगी. यहां अंडरपास और फ्लाईओवर का विकल्प तलाश किया जाएगा. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू होने के बाद ग्रेटर नोएडा की सड़कों पर ट्रैफिक और अधिक बढ़ गया है. परी चौक पर जाम की समस्या बहुत अधिक बढ़ गई है.

बता दें कि जो लोग वाहन से बुलंदशहर, सिकंदराबाद, दनकौर और कासना की तरफ से वाहन लेकर आते हैं, वो परी चौक से नोएडा, फरीदाबाद और दिल्ली को ओर जाते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY