बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
4 लाख करोड़ के कैश ट्रांसफर में 90 फीसदी हिस्सा महिलाओं और पेंशनर्स का, किसानों-युवाओं को कितना मिला?​ | ‘बात करने की तमीज नहीं, बेहद आपत्तिजनक इंसान…’ Nawazuddin Siddiqui को टैग कर Dia Mirza ने की क्रिप्टिक पोस्ट​ | कब मनाया जाएगा Khatu Shyam का जन्मोत्सव? खाटू धाम जाना हो या घर बैठे पूजा करनी है, जानें सब कुछ​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

1.27 करोड़ हिंदू वोटरो के नाम कटने के CM योगी के दावे पर बोले CEO- हमारे पास ऐसा कोई डेटा नहीं​

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के दावे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा ने जवाब दिया है. उन्होंने साफ किया कि निर्वाचन विभाग के पास मतदाताओं का […]

उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के दावे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा ने जवाब दिया है. उन्होंने साफ किया कि निर्वाचन विभाग के पास मतदाताओं का धर्म के आधार पर कोई आधिकारिक डेटा उपलब्ध नहीं है… ऐसे में यह बताना संभव नहीं है कि कितने हिंदू, मुस्लिम या किसी अन्य धर्म के मतदाताओं के नाम सूची से हटे हैं.

सीईओ नवदीप रिणावा ने कहा कि मतदाता सूची में मतदाता का नाम, रिलेशनशिप और उम्र जैसी जानकारियां दर्ज होती हैं… इसमें धर्म का कोई कॉलम नहीं होता इसलिए निर्वाचन विभाग धर्म के आधार पर मतदाताओं की संख्या या उनके नाम कटने का अलगअलग आंकड़ा जारी नहीं करता.

सीएम योगी ने क्या दावा किया था?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा किया था कि विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं हैं. उन्होंने इसके पीछे कई आंकड़े भी गिनाए थे. सीएम योगी के मुताबिक, करीब 66 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनके नाम पंचायत चुनाव की मतदाता सूची में हैं, लेकिन विधानसभा की मतदाता सूची में नहीं मिले. इसके अलावा करीब 55 लाख ऐसे हिंदू मतदाताओं के नाम विधानसभा की सूची में नहीं होने का दावा किया गया, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18 साल से अधिक उम्र के करीब 4.5 लाख युवाओं के नाम भी मतदाता सूची में नहीं होने की बात कही थी. उन्होंने यह भी दावा किया था कि SIR के बाद मुस्लिम मतदाताओं की संख्या में 1.65 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

CEO बोले धर्म का डेटा हमारे पास नहीं

सीएम योगी के दावे पर जवाब देते हुए नवदीप रिणावा ने कहा कि निर्वाचन विभाग के डेटाबेस में धर्म या राजनीति से जुड़े आंकड़े नहीं होते… मतदाता सूची में नाम, उम्र और रिलेशनशिप जैसी जानकारियां ही दर्ज होती हैं.. ऐसे में विभाग के पास यह बताने का कोई आधिकारिक रिकॉर्ड नहीं है कि किस धर्म के कितने मतदाताओं के नाम कटे हैं. हालांकि, रिणावा ने तकनीकी विश्लेषण की संभावना से इनकार नहीं किया.

उन्होंने कहा कि PDF को कन्वर्ट करके डेटाबेस बनाया जा सकता है और फिर उसका विश्लेषण किया जा सकता है. बाजार में ऐसे कई ऐप और सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं, जो डेटा का अलगअलग तरीके से वर्गीकरण कर सकते हैं.. यानी CEO ने विभाग के आधिकारिक डेटाबेस में धर्म आधारित आंकड़े होने से इनकार किया है, लेकिन तकनीक की मदद से मतदाता सूची का अलगअलग आधार पर विश्लेषण किए जाने की संभावना भी बताई है.

नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 18.84 लाख मतदाता बढ़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा ने 17 नवंबर को विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत नई ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी की. उनके मुताबिक, 10 अप्रैल को जारी मतदाता सूची में कुल 13,39,84,792 मतदाता थे… अब 17 नवंबर को जारी ड्राफ्ट सूची में यह संख्या बढ़कर 13,58,68,905 हो गई है… इस तरह नई सूची में कुल 18,84,113 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है… अब प्रदेश में कुल मतदाताओं की संख्या 13.58 करोड़ से अधिक हो गई है.

16 दिसंबर तक नाम जुड़वाने और सुधार का मौका

CEO नवदीप रिणावा के मुताबिक, 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं. इसके लिए फॉर्म6, फॉर्म7 और फॉर्म8 की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान दिवस आयोजित किए जाएंगे. निर्वाचन विभाग का जोर खास तौर पर युवाओं और महिलाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY