सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

समंदर में उठ रहा तूफान, भारी तूफान ओलो, बारिश का अलर्ट-जानें पूरी खबर​

चेन्नई। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में अगले कुछ दिन मौसम भारी पड़ सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव तेजी से ताकतवर हो रहा है और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इसका असर चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में दिखाई देगा. मौसम विभाग ने 17 नवंबर से […]

चेन्नई। दक्षिण भारत के तटीय इलाकों में अगले कुछ दिन मौसम भारी पड़ सकता है. बंगाल की खाड़ी में बन रहा गहरा दबाव तेजी से ताकतवर हो रहा है और इसके चक्रवाती तूफान में बदलने की आशंका है. इसका असर चेन्नई समेत तमिलनाडु के कई जिलों में दिखाई देगा. मौसम विभाग ने 17 नवंबर से भारी बारिश की चेतावनी दी है. इस दौरान गरजचमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं.

मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के दक्षिणपूर्व और उससे सटे दक्षिणपश्चिम हिस्से में बना गहरा दबाव सोमवार शाम तक गंभीर चक्रवाती तूफान ‘अकवान’ में बदल सकता है. इसके बाद यह और ताकतवर होकर 19 नवंबर की रात तक बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है.

अनुमान है कि यह आंध्र प्रदेश के तट की ओर बढ़ेगा. 17 नवंबर से चेन्नई, तिरुवल्लूर और चेंगलपट्टू में भारी बारिश होने की संभावना है. यहां गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का भी अनुमान है. वहीं, 18 नवंबर से कांचीपुरम, रानीपेट, तिरुवन्नामलाई, विल्लुपुरम, कुड्डालोर और मयिलादुथुराई में भारी बारिश हो सकती है. पुडुचेरी में भी मौसम बिगड़ने की आशंका है.

21 नवंबर तक समुद्र से दूर रहने की सलाह

समुद्र में तूफानी गतिविधियों को देखते हुए मौसम विभाग ने तमिलनाडु के तटीय इलाकों के मछुआरों को 16 से 21 नवंबर तक समुद्र में न जाने की सलाह दी है. तेज हवाओं और खराब समुद्री हालात के बीच मछली पकड़ने के लिए जाना जोखिम भरा हो सकता है.

कई इलाकों में पहले से हो रही बारिश

तमिलनाडु के कई हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान बारिश दर्ज की गई. सोमवार सुबह 5:30 बजे तक तूतीकोरिन में सबसे ज्यादा 20 मिलीमीटर बारिश हुई. नागरकोइल और कन्याकुमारी में 1010 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. चेन्नई, नीलगिरी, विरुधुनगर और पुडुचेरी में भी मध्यम बारिश हुई.

फिलहाल मौसम विभाग की नजर इस तूफान की चाल और उसकी ताकत पर है. आने वाले दिनों में चेन्नई से लेकर आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों तक मौसम का मिजाज बदल सकता है. ऐसे में समुद्र के आसपास रहने वाले लोगों और मछुआरों को मौसम विभाग की चेतावनियों पर नजर रखने की जरूरत है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY