मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जय शाह को ICC में फिर मिली बड़ी जिम्मेदारी, लगातार दूसरी बार बने चेयरमैन​

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में एक बार फिर जय शाह का दबदबा देखने को मिला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने जय शाह को लगातार दूसरी बार चेयरमैन नियुक्त कर दिया है. खास बात यह है कि उनके नाम पर किसी तरह का विरोध नहीं हुआ और उन्हें निर्विरोध दोबारा इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. बाली […]

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में एक बार फिर जय शाह का दबदबा देखने को मिला है. इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने जय शाह को लगातार दूसरी बार चेयरमैन नियुक्त कर दिया है. खास बात यह है कि उनके नाम पर किसी तरह का विरोध नहीं हुआ और उन्हें निर्विरोध दोबारा इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई. बाली में आयोजित ICC बोर्ड की बैठकों के दौरान निदेशकों की ओर से जय शाह के नाम का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर बोर्ड ने सर्वसम्मति से सहमति जताई.

इस फैसले से साफ है कि ICC बोर्ड को उनके नेतृत्व पर भरोसा है. अब उनके सामने वर्ल्ड क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने और खेल के वैश्विक विस्तार को गति देने की चुनौती होगी. ICC बोर्ड का मानना है कि क्रिकेट इस समय बदलाव के अहम दौर से गुजर रहा है. ऐसे समय में नेतृत्व में निरंतरता बनाए रखना जरूरी है. क्रिकेट का दुनियाभर में विस्तार, नए दर्शकों को जोड़ना और खेल के व्यावसायिक विकास को आगे बढ़ाना ICC के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है.

इसके अलावा क्रिकेट लंबे समय बाद ओलंपिक खेलों में वापसी की तैयारी कर रहा है. लॉस एंजिल्स ओलंपिक 2028 में क्रिकेट की वापसी इस खेल के लिए एक बड़ा अवसर होगी. ICC आने वाले वर्षों के लिए प्रतियोगिताओं का विस्तारित कार्यक्रम भी तैयार कर चुका है, जिससे ज्यादा देशों को खेलने और अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY