मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

9 महीने में पकड़े 100 अजगर-नाग… इस लड़की की हिम्मत देख सहम जाते हैं लोग; सांपों की दोस्त है मुरादाबाद की शाजिया​

सांप कोई भी हो, यदि सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन मुरादाबाद की शाजिया परवीन की तो बात ही कुछ अलग है. यहां मिलक में रहने वाली 22 वर्षीय शाजिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. महज नौ महीने में ही शाजिया ने 100 से अधिक जहरीले सांपों […]

सांप कोई भी हो, यदि सामने आ जाए तो अच्छे अच्छों के पसीने छूट जाते हैं. लेकिन मुरादाबाद की शाजिया परवीन की तो बात ही कुछ अलग है. यहां मिलक में रहने वाली 22 वर्षीय शाजिया आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. महज नौ महीने में ही शाजिया ने 100 से अधिक जहरीले सांपों को रेस्क्यू कर चुकी है. इनमें 2 विशालकाय अजगर और 50 से अधिक ब्लैक कोबरा शामिल हैं.

शाजिया के पिता अनीस अहमद के मुताबिक वह खुद करीब 40 वर्षों से सांप पकड़ते रहे हैं. उनका स्वास्थ्य खराब होने की वजह से अब यह काम उनकी बेटी कर रही है. उन्होंने बताया कि यह कला उन्हें अपने पूर्वजों से विरासत में मिली है. पिता के साथ 8 वर्षों के लंबे अनुभव और कड़े प्रशिक्षण के बाद आज शाजिया दिन हो या रात, लोगों की एक कॉल पर बेखौफ होकर रेस्क्यू के लिए निकल पड़ती हैं. आम नागरिकों से लेकर मुरादाबाद के महापौर और कई वरिष्ठ अधिकारियों की कोठियों से भी वह सांपों का सफल रेस्क्यू कर चुकी हैं.

जुनून के रूप में काम करती है शाजिया

शाजिया के लिए यह कोई व्यवसाय नहीं, बल्कि बेजुबान जीवों की जान बचाने का एक निस्वार्थ जुनून और शौक है. इसके लिए शाजिया को सम्मानित भी किया जा चुका है. शाजिया के परिवार में आठ सदस्य हैं और सभी को सांप पकड़ने की कला आती है. सांप पकड़ने के दौरान कई बार उन्हें सांपों ने काटा भी है, लेकिन गनीमत रही कि वे जहरीले नहीं थे. जिससे किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई. एक महीने पहले रात के अंधेरे में मंडी समिति से एक विशालकाय अजगर का सफल रेस्क्यू उनके सबसे साहसिक कारनामों में से एक है.

समाज को दिया ये संदेश

शाजिया ने सांपों को रेस्क्यू करने के साथ ही समाज को बड़ा संदेश भी दिया है. शाजिया कहती है कि सांप हो या कोई और बेजुबान जीव, उसे मारना नहीं चाहिए, बल्कि उनका रेस्क्यू कर उन्हें उनके सुरक्षित और प्राकृतिक आवास में छोड़ना चाहिए. इसी के साथ शाजिया ने कहा कि यदि किसी को सांप काट ले तो झाड़फूंक के चक्कर में अपना समय बर्बाद न करें. तत्काल अस्पताल जाएं और इलाज कराएं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY