मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kulgam Terrorist Encounter: सुरक्षाबलों को मिली बड़ी सफलता, 15 लाख का इनामी लश्कर कमांडर समेत एक अन्य आतंकी ढेर!​

Kulgam Terrorist Encounter: के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्करएतैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का नाम भी शामिल है।  CRPF […]

Kulgam Terrorist Encounter: के कुलगाम जिले में सुरक्षाबलों ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। जिले के लारू इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्करएतैयबा के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। मारे गए आतंकियों में लश्कर का आखिरी सक्रिय कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का नाम भी शामिल है। 

CRPF की टीम पर हुए हमले के बाद से ही सुरक्षाबल इलाके में आतंकियों की तलाश में जुटे हुए थे।

ये खबर भी पढ़ें: 

कुलगाम में कैसे शुरू हुई मुठभेड़?

जानकारी के मुताबिक, में सीआरपीएफ की नाका पार्टी पर हुए हमले के बाद सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान तेज कर दिया था। आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर सुरक्षा बलों ने लारू इलाके की घेराबंदी की और जांच शुरु कर दी। इसी दौरान सुरक्षाबलों का सामना आतंकियों से हो गया। दोनों ओर से हुई गोलीबारी में दो आतंकी मारे गए।

15 सेकंड में आतंकियों ने चलाई थीं 30 गोलियां

दरअसल, 11 नवंबर 2026 को मोटरसाइकिल सवार आतंकियों ने कुलगाम के अखरान गांव में सीआरपीएफ की नाका पार्टी को निशाना बनाया था। बताया गया कि आतंकियों ने महज 15 सेकंड के भीतर करीब 30 राउंड गोलियां चलाई थीं।

CRPF के मुताबिक, घटना दोपहर करीब 2:15 बजे हुई। हमलावरों ने जवानों पर गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए। हमले के दौरान जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की। इस हमले में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे। 

15 लाख रुपये का इनामी था लतीफ भट

बताया जाता है कि लतीफ भट पर 15 लाख रुपये का इनाम घोषित था। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, उसने पिछले साल नवंबर में आतंकी संगठन का दामन थामा था। उस पर अनंतनाग के लाल चौक में जुलाई में एक पुलिसकर्मी की हत्या और कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो श्रमिकों की हत्या में शामिल होने के आरोप भी थे।

सुरक्षाबलों की इस कार्रवाई को दक्षिण कश्मीर में आतंकी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें:

 
 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY