मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
यूपी में 181 सीटों पर कांग्रेस का दावा, अखिलेश यादव ने बताया गठबंधन का फॉर्मूला, बोले- जो जीतेगा वही लड़ेगा चुनाव​ | Horoscope 17 November 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल​ | यूपी में वोटर लिस्ट की होगी सघन जांच, 17 से 20 नवंबर तक हर बूथ पर चलेगा विशेष अभियान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ग्रेटर नोएडा में पार्किंग को लेकर बवाल… युवक ने महिला को जड़े थप्पड़, किराएदारों से भी मारपीट​

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखतेदेखते मारपीट में बदल गया. यहां एक युवक ने महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए. किराएदारों के साथ भी मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला […]

Greater Noida Crime News: ग्रेटर नोएडा में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखतेदेखते मारपीट में बदल गया. यहां एक युवक ने महिला को कई थप्पड़ जड़ दिए. किराएदारों के साथ भी मारपीट की गई और उनकी मोटरसाइकिल भी तोड़ दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. मामला बिसरख कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत विश्रख गांव का बताया जा रहा है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई.

आरोपी युकक को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के मुताबिक, घटना कल शाम की है. बिसरख गांव में मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर एक महिला और युवक के बीच विवाद शुरू हो गया. देखते ही देखते दोनों में कहासुनी बढ़ गई. युवक ने महिला के साथ अभद्रता करते हुए गुस्से में उसपर थप्पड़ों की बौछार कर दी. महिला के साथ हुई मारपीट के बाद मामला और बिगड़ गया. महिला के बचाव में किराएदार पहुंचे.

पुलिस ने पीड़ित पक्ष से शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू की

महिला के बचाव में आए किराएदारों के साथ भी मारपीट की गई. उनकी मोटरसाइकिल को भी क्षतिग्रस्त किया गया. घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जोकि बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो वायरल होने के बाद ये मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया. चूंकि, वीडियो में महिला के साथ मारपीट होते दिखी, इसलिए पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया. फिर पुलिस ने पीड़ित महिला से शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू की.

आरोपी से की जा रही है पूछताछ

थाना प्रभारी बिसरख रणजीत सिंह के मुताबिक, घटना कल शाम को हुई. महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं आसपास रहने वाले लोगों में डर का माहौल है. लोगों का कहना है की पार्किंग को लेकर शुरु हुआ मामूली विवाद मारपीट और तोड़फोड़ तक पहुंच गया.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY