सोमवार, 16 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
अयोध्या हमारी हुई, अब मथुरा की बारी है… केशव प्रसाद मौर्य बोले- क्या अखिलेश कार सेवा करेंगे?​ | बडी खबरः पेट्रोल-डीजल पर बुरी खबर, नहीं होगा सस्ता-जानें पूरी खबर​ | UGC कभी अस्तित्व में न था और न ही कभी आएगा… उन्नाव में बोले बृजभूषण शरण सिंह​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘पहलगाम आतंकी हमले में आपका नाम…’, नोएडा में अमेरिका से लौटे वकील को 21 दिन डिजिटल अरेस्ट रखा, 3.80 करोड़ की ठगी​

Noida Digital Arrest: नोएडा में साइबर ठगों ने अमेरिका से लौटे 62 वर्षीय वकील को 21 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 3.80 करोड रुपये ठग लिए. वकील को पहलगाम आतंकी हमले में नाम आने का डर दिखाकर उनको अपने जाल में फंसाया गया. ठगों ने खुद को सीबीआई और एनआईए का अधिकारी बातकर उन्हें आतंकवाद […]

Noida Digital Arrest: नोएडा में साइबर ठगों ने अमेरिका से लौटे 62 वर्षीय वकील को 21 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखकर 3.80 करोड रुपये ठग लिए. वकील को पहलगाम आतंकी हमले में नाम आने का डर दिखाकर उनको अपने जाल में फंसाया गया. ठगों ने खुद को सीबीआई और एनआईए का अधिकारी बातकर उन्हें आतंकवाद से जुड़े मामले में फंसाने की धमकी दी. लगातार निगरानी और दबाव बनाकर ठगों ने उनके जीवन भर की जमा पूंजी ठग ली.

ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने नोएडा के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई. पीड़ित ने अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई में भी शिकायत की है. पीड़ित की शिकायत के बाद नोएडा की साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शुरुआती कार्रवाई में पुलिस ने चार लाख रुपये फ्रीज करने में सफलता हासिल की है. बाकी रकम की जानकारी भी जुटाई जा रही है. ठगों ने वकील से फोन और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क किया.

गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया

ठगों ने खुद को सीबीआई और एनआईए का अधिकारी बताया. ठगों ने वकील से दावा किया कि पहलगाम आतंकी हमले में उनका नाम सामने आया है. इस बहाने वकील को गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाया गया. इसके बाद ठगों ने वकील को भरोसा दिलाया कि उनके बैंक खातों और संपत्ति का सत्यापन भारतीय रिजर्व बैंक के जरिए किया जाएगा. ठगों ने उनसे कहा कि उनके पैसों की जांच की जांच की जाएगी.

वकील को 21 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा गया

ठगों ने वकील को कुछ बैंक खातों में पैसे भेजने को कहा. वकील ने उनकी बातों पर भरोसा कर अपनी रकम उनके बताए खातों में ट्रांसफर कर दी. ठगों ने पीड़ित को 21 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट रखा. इस दौरान उन्हें लगातार फोन और वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में रखा गया, ताकि वह किसी अन्य व्यक्ति से बात ना कर सकें और ना ही ठगी की जानकारी किसी को दे सकें. इसी दबाव और डर का फायदा ठगो ने धीरेधीरे उनसे कल 3.80 करोड रुपये ठग लिए.

पीड़ित को जब ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने नोएडा के साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है इसके साथ ही अमेरिका की जांच एजेंसी एफबीआई में भी उन्होंने शिकायत की है पुलिस अब मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY