रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

नहाते समय तालाब में डूबने लगे बहन-बहनोई, बचाने दौड़ा भाई; सोनभद्र में तीनों की हो गई मौत​

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक खौफनाक घटना हुई है. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. तीनों तालाब में नहाने गए थे. घटना अनपरा क्षेत्र में कुलडोमरी ग्राम पंचायत स्थित भूतहवा नाले के पास रविवार सुबह की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस […]

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में एक खौफनाक घटना हुई है. यहां एक ही परिवार के तीन लोगों की तालाब में डूबने से मौत हो गई है. तीनों तालाब में नहाने गए थे. घटना अनपरा क्षेत्र में कुलडोमरी ग्राम पंचायत स्थित भूतहवा नाले के पास रविवार सुबह की है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस के मुताबिक यहां रहने वाली 19 वर्षीय उर्मिला, उसके पति 22 वर्षीय अनिल शर्मा और छोटा भाई 15 वर्षीय राजू रविवार की सुबह नहाने के लिए तालाब पर गए थे. वहां उर्मिला और अनिल शर्मा पहले पानी में उतरकर नहाने लगे. इस दौरान उर्मिला गहरे पानी चली गई. अनिल ने बचाने की कोशिश की, लेकिन वह खुद भी गहरे पानी में डूबने लगे.

बचाने उतरा भाई भी डूबा

किनारे पर बैठा राजू यह सब देख रहा था. उसने तुरंत पानी में छलांग लगा दी और बहन और बहनोई को खींचकर किनारे लाने की कोशिश करने लगा. लेकिन पानी में डूब रहे दोनों ने राजू को पकड़ लिया. ऐसे में वह बेवश हो गया और उन दोनों के साथ वह भी पानी में डूब गया. थोड़ी देर बाद आसपास से गुजर रहे लोगों ने तीनों के शव पानी में उतराते देखा तो पुलिस और परिजनों को सूचना दी.

घर में मचा कोहराम

घटना की जानकारी जैसे ही इनके परिवार को मिली, कोहराम मच गया. लोग दौड़कर तालाब पर पहुंचे. इतने में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अनपरा थाना पुलिस के मुताबिक तीनों शवों की पहचान हो गई है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है. अनपरा थानाध्यक्ष राजेश चौबे के मुताबिक इस मामले में मर्ग दर्ज किया गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY