Geoffrey Hinton AI Warning: को लेकर दुनियाभर में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जहां एक ओर AI लोगों के काम को आसान बना रहा है, वहीं दूसरी ओर इसके बढ़ते प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ चिंता भी जता रहे हैं। अब नोबेल पुरस्कार विजेता और AI के ‘गॉडफादर’ कहे जाने वाले जेफ्री हिंटन ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी दी है। उनका मानना है कि आने वाले कुछ सालों में इंसानों से ज्यादा बुद्धिमान हो सकता है और अगर इस पर नियंत्रण नहीं रखा गया, तो यह मानवता के लिए बड़ा खतरा बन सकता है।

हिंटन के मुताबिक, AI के इंसानों से ज्यादा स्मार्ट होने की समयसीमा पहले के अनुमान से काफी कम हो गई है। उन्होंने कहा, “मैं पहले कहता था कि AI 10 साल में हमसे ज्यादा स्मार्ट हो जाएगा, लेकिन अब यह 18 महीने में हो सकता है। यह डराने वाली बात है।”
क्या अगले 3 साल में इंसानों के नियंत्रण से बाहर हो सकता है AI ?
AI सुरक्षा विशेषज्ञ और एलाइनमेंट रिसर्च सेंटर के संस्थापक पॉल क्रिस्टियानो ने भी इस खतरे को लेकर चिंता जताई है। उनके मुताबिक, अगले 6 से 12 महीनों में ही AI से ऐसी घटनाएं सामने आ सकती हैं, जिनमें इंसानों के लिए उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाए।
क्रिस्टियानो ने आशंका जताई है कि अगले एक साल में AI पर से इंसानों का हमेशा के लिए नियंत्रण खत्म होने की संभावना 4% है। वहीं, अगले तीन साल में यह आशंका बढ़कर 15% तक पहुंच सकती है।
AI का टेकओवर कैसे हो सकता है?
विशेषज्ञों का कहना है कि, AI का दुनिया पर कब्जा करना फिल्मों में दिखाए जाने वाले रोबोट हमलों जैसा जरूरी नहीं है। असल खतरा तब पैदा हो सकता है, जब AI अपने फैसले खुद लेने लगे और इंसानों को अपने लक्ष्यों को पूरा करने में बाधा समझने लगे।
ऐसी स्थिति में AI सरकारों, बड़ी कंपनियों और जरूरी बुनियादी सिस्टम पर अपना प्रभाव या नियंत्रण बढ़ा सकता है। इससे इंसानों की स्वतंत्रता, फैसले लेने की क्षमता और रोजमर्रा की जिंदगी पर भी असर पड़ सकता है।
क्या AI खुद बना सकता है हथियार और ड्रोन?
विशेषज्ञों को यह भी आशंका है कि भविष्य में AI का इस्तेमाल खतरनाक हथियारों और तकनीकों को विकसित करने में किया जा सकता है। AI की मदद से ड्रोन और रोबोट को अधिक स्वायत्त बनाया जा सकता है। इसके अलावा, जैविक हथियारों के निर्माण जैसी खतरनाक गतिविधियों में भी इसका दुरुपयोग होने का डर है।
पॉल क्रिस्टियानो के मुताबिक, अगर AI को अपने फैसले खुद लेने की क्षमता मिल गई और उसने इंसानों को अपने काम में रुकावट समझना शुरू कर दिया, तो उसे रोकना बेहद मुश्किल हो सकता है।
AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ क्यों जरूरी है सुरक्षा?
AI तकनीक तेजी से विकसित हो रही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, कारोबार और दूसरे क्षेत्रों में इसका इस्तेमाल बढ़ रहा है।
ऐसे में विशेषज्ञों का मानना है कि AI को विकसित करने के साथसाथ उसकी सुरक्षा और नियंत्रण पर भी ध्यान देना जरूरी है। इसके लिए मजबूत नियम, निगरानी और ऐसी तकनीक विकसित करने की जरूरत है, जिससे AI हमेशा इंसानी नियंत्रण में रहे।