रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Miami Airport Plane Collision: मियामी एयरपोर्ट पर दो विमानों की टक्कर, 172 लोग थे सवार​

Miami Airport Plane Collision:  के मियामी एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा विमान हादसा होतेहोते टल गया। यहां कोपा एयरलाइंस के यात्री विमान और UPS के कार्गो विमान के बीच टक्कर हो गई। हादसे में यात्री विमान में सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उस समय विमान में 166 यात्रियों और 6 […]

Miami Airport Plane Collision:  के मियामी एयरपोर्ट पर शनिवार रात एक बड़ा विमान हादसा होतेहोते टल गया। यहां कोपा एयरलाइंस के यात्री विमान और UPS के कार्गो विमान के बीच टक्कर हो गई। हादसे में यात्री विमान में सवार दो लोग मामूली रूप से घायल हो गए। उस समय विमान में 166 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स समेत कुल 172 लोग सवार थे।

राहत की बात यह रही कि सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि यात्री विमान का पंख टूट गया, जबकि कार्गो विमान का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

 

कैसे हुई दोनों विमानों के बीच टक्कर?

जानकारी के मुताबिक, हादसा अमेरिकी समय के अनुसार शनिवार रात करीब 9:15 बजे हुआ। पनामा सिटी से आया कोपा एयरलाइंस का यात्री विमान एयरपोर्ट पर टैक्सीवे से गुजर रहा था। इसी दौरान उसका पंख UPS के कार्गो विमान के अगले हिस्से से टकरा गया। UPS का विमान कोलंबिया के बोगोटा के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था।

टक्कर के तुरंत बाद कोपा एयरलाइंस के पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को इसकी जानकारी दी। 

पायलट ने बताया कि ‘किसी दूसरे विमान ने उनके विमान को टक्कर मार दी है। इसके बाद कंट्रोल टावर ने UPS के पायलट से हादसे के बारे में पूछा।’

UPS के पायलट ने क्या बताया?

एयर ट्रैफिक कंट्रोल के सवाल पर UPS के पायलट ने टक्कर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ‘उनका विमान थोड़ा आगे निकल गया था, जिसके बाद दूसरे विमान का पंख उनके विमान से टकरा गया। कुछ देर बाद कोपा एयरलाइंस के पायलट ने भी बताया कि उनके विमान का बायां पंख क्षतिग्रस्त हो गया है।’

यात्रियों का बयान

रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के समय यात्री विमान में मौजूद सीजर फरेरा ने बताया कि विमान सामान्य रफ्तार से एयरपोर्ट पर आगे बढ़ रहा था। तभी अचानक यात्रियों के बीच शोर सुनाई देने लगा। इसके बाद लोगों की चीखें सुनाई दीं और विमान को जोरदार झटका लगा।

उन्होंने बताया कि ‘टक्कर लगते ही विमान अचानक एक तरफ मुड़ गया। इससे कई यात्री घबरा गए। हालांकि, क्रू मेंबर्स ने तुरंत स्थिति संभाली और सभी यात्रियों को अपनी सीटों पर बैठे रहने के निर्देश दिए।’

एयरलाइंस कंपनियों ने क्या कहा?

कोपा एयरलाइंस के मुताबिक, हादसे के बाद विमान को टर्मिनल तक लाया गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। हादसे में दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं, जबकि बाकी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित रहे। कंपनी ने कहा कि वह हादसे की जांच में संबंधित अधिकारियों का पूरा सहयोग करेगी।

वहीं, UPS ने भी अपने कार्गो विमान के सभी क्रू मेंबर्स के सुरक्षित होने की पुष्टि की है। कंपनी ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए वह संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY