रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

रॉयल एनफील्ड और ट्रायम्फ को मिलेगी टक्कर? भारत में आने वाली हैं Norton की ये दो बाइक​

ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड नॉर्टन की भारत में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है. टीवीएस के मालिकाना हक वाली इस कंपनी ने भारत में अपनी दो शानदार बाइक्स Atlas GT टूरर और Manx R सुपरस्पोर्ट के डिजाइन पेटें कराए हैं. इससे ये साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अगले साल तक इन्हें भारतीय बाजार […]

ब्रिटिश मोटरसाइकिल ब्रांड नॉर्टन की भारत में एंट्री को लेकर हलचल तेज हो गई है. टीवीएस के मालिकाना हक वाली इस कंपनी ने भारत में अपनी दो शानदार बाइक्स Atlas GT टूरर और Manx R सुपरस्पोर्ट के डिजाइन पेटें कराए हैं. इससे ये साफ संकेत मिलता है कि कंपनी अगले साल तक इन्हें भारतीय बाजार में उतार सकती है. हालांकि, नॉर्टन ने अभी आधिकारिक तौर पर लॉन्च की पुष्टी की है, लेकिन किसी भी देश में पेटेंट कराना इस बात का इशारा होता है कि कंपनी वहां के मार्केट की तैयारी कर रही है.

2020 में नॉर्टन को खरीदने के बाद से टीवीएस ने इस ब्रांड को फिर से खड़ा करने के लिए भारी निवेश किया है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहले से बिक रही इन बाइक्स के अलावा कंपनी के पास 450cc रोडस्टर जैसा लाइनअप भी है, जो भारत में प्रीमियम ग्राहकों को लुभा सकता है.

नॉर्टन एटलस जीटी : इंजन

एटलस जीटी कंपनी के 585cc का एक ऐसा मॉडल है, जिसे खास तौर पर पक्की सड़कों पर लंबे सफर के लिए बनाया गया है. स्टैंडर्ड मॉडल के स्पोक व्हील्स के बजाय इसमें अलॉय व्हील्स मिलेंगे. इसमें 585cc का पैरेललट्विन इंजन है, जो 69 bhp की पावर और 57.5 Nm का टॉर्क देता है. बाइक में 6स्पीड गियरबॉक्स के साथ बायडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, 15.4लीटर फ्यूल टैंक, 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस और एडजस्टेबल KYB सस्पेंशन दिया गया है. इसके हाईस्पेक ‘एपेक्स’ वेरिएंट में हीटेड ग्रिप्स, कॉर्नरिंग लाइट्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग और नेविगेशन व गोप्रो कंट्रोल वाली 8इंच की टीएफटी टचस्क्रीन जैसे आधुनिक फीचर्स मिलते हैं.

नॉर्टन मैंक्स आर : किससे होगा मुकाबला

दूसरी तरफ, मैंक्स आर एक दमदार है, जो 200bhp वाली सुपरबाइक्स को सीधी टक्कर देती है. इसका इंजन 206bhp की जबरदस्त पावर और 130Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रैक पर बेहतरीन कंट्रोल के लिए इसमें सिक्सएक्सिस IMU, ट्रैक्शन और व्हीली कंट्रोल, ब्रेम्बो ब्रेक और पिरेली टायर्स दिए गए हैं. कंपनी इसे स्टैंडर्ड, एपेक्स, सिग्नेचर और फर्स्ट एडिशन वेरिएंट्स में बेचती है.

इसके टॉप मॉडल्स में कार्बनफाइबर बॉडी और हल्के टाइटेनियम पार्ट्स का इस्तेमाल हुआ है, जिससे इसका वजन घटकर 201 किलोग्राम रह जाता है. दुनिया भर में इसके फर्स्ट एडिशन की केवल 150 यूनिट्स ही बनाई जाएंगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY