के बिजनौर जिले को नया जिलाधिकारी मिल गया है। नए डीएम जोगिंदर सिंह ने शनिवार शाम कोषागार पहुंचकर विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात की और जिले में अपनी प्राथमिकताओं के बारे में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने साफ किया कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुसार जिले में समय पर और बेहतर तरीके से काम कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

2015 बैच के IAS अधिकारी हैं जोगिंदर सिंह
नवागत जिलाधिकारी साल 2015 बैच के IAS अधिकारी हैं। वह मूल रूप से मथुरा जिले के रहने वाले हैं। बिजनौर में तैनाती से पहले वह रामपुर के जिलाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह बरेली विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष समेत प्रशासनिक सेवा के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
कानून व्यवस्था और सरकारी योजनाओं पर रहेगा जोर
कार्यभार संभालने के बाद डीएम जोगिंदर सिंह ने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं ही उनकी प्राथमिकताएं रहेंगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी सबसे पहली प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। इन योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा कराने के साथ उनके बेहतर क्रियान्वयन पर भी ध्यान दिया जाएगा।
जनता की समस्याओं का समय पर होगा समाधान
नवागत डीएम ने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों और आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराया जाएगा। प्रशासन की कोशिश रहेगी कि जिले के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलें और उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए परेशान न होना पड़े। उन्होंने विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने की बात भी कही।
ये खबर भी पढ़ें:
अधिकारियों ने किया स्वागत
कोषागार पहुंचने पर अधिकारियों ने बुके भेंटकर नवागत जिलाधिकारी का स्वागत किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।