रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Akash Anand Bijnor Rally: बढ़ापुर से तान्या नागपाल होंगी बसपा प्रत्याशी, आकाश आनंद बोले- जनता फिर बनाएगी मायावती की सरकार​ | UP: 18 लोगों का गौकशी गैंग बेनकाब, महिलाएं करती थीं रेकी और घर-घर बेचती थीं मांस; 13 आरोपी गिरफ्तार​ | Delhi Crime News: कपड़े के शोरूम में युवती की गला रेतकर हत्या, चेंजिंग रूम में मिला शव; दोस्त ने ली जान!​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Air Pollution and Diabetes: जहरीली हवा से बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा? समझें प्रदूषण कैसे डालता है ब्लड शुगर पर असर​

हवा में प्रदूषण का बढ़ता स्तर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है. जहरीले कण शरीर में पहुंचकर पुरानी बीमारियों को भी ट्रिगर कर सकते हैं. डायबिटीज वैसे तो लाइफस्टाइल से जुड़ी दिक्कत मानी जाती है, लेकिन खराब हवा डायबिटिक लोगों के लिए बेहद गंभीर हो सकती है. वहीं प्रदूषित हवा में सांस लेने […]

हवा में प्रदूषण का बढ़ता स्तर गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ावा दे सकता है. जहरीले कण शरीर में पहुंचकर पुरानी बीमारियों को भी ट्रिगर कर सकते हैं. डायबिटीज वैसे तो लाइफस्टाइल से जुड़ी दिक्कत मानी जाती है, लेकिन खराब हवा डायबिटिक लोगों के लिए बेहद गंभीर हो सकती है. वहीं प्रदूषित हवा में सांस लेने से डायबिटीज होने के चांस भी बढ़ सकते हैं. इस आर्टिकल में एक्सपर्ट से जानिए कि कैसे हवा में मौजूद बारीक कण डायबिटीज को ट्रिगर कर सकते हैं.

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक प्रदूषित हवा में सांस लेने से टाइप 2 मधुमेह होने का खतरा बढ़ जाता है और जिन्हें पहले से डायबिटीज है, उनके लिए ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखना और भी ज्यादा मुश्किल हो जाता है. जानिए विस्तार से.

टाइप 2 डायबिटीज और पॉल्यूशन

शाल्बी इंटरनेशनल हॉस्पिटल, गुरुग्राम के एसोसिएट डायरेक्टर, इंटरनल मेडिसिन और मधुमेह रोग विशेषज्ञ, डॉ. मोहित सरन ने बताया, खराब खानपान, जेनेटिक कारण और शारीरिक मेहनत की कमी के अलावा, अब शोध में यह भी सामने आया है कि हवा में मौजूद बारीक कण पीएम 2.5 और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी हानिकारक गैसें भी मधुमेह के बढ़ते मामलों में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. लंबे समय तक पीएम 2.5 के संपर्क में रहने से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा भी 10 से 16 प्रतिशत तक बढ़ सकता है.

कैसे होता है पॉल्यूशन का असर?

हवा में मौजूद छोटेछोटे कण जब सांस के साथ फेफड़ों में पहुंचते हैं तो पूरे शरीर को प्रभावित करते हैं. डायबिटीज पेशेंट्स पर इसका प्रभाव और भी ज्यादा खतरनाक हो सकता है. दरअसल प्रदूषित हवा शरीर में सूजन बढ़ा देती है, जिससे इंसुलिन सही तरीके से काम नहीं कर पाता और इंसुलिन प्रतिरोध की समस्या पैदा हो जाती है.

पीएम 2.5 और वाहनों से निकलने वाला धुआं शरीर में सूजन बढ़ाने वाले तत्वों को बढ़ाता है. इससे ऑक्सीडेटिव तनाव पैदा होता है और इसका सीधा असर मांसपेशियों, वसा कोशिकाओं और लिवर पर पड़ता है. पॉल्यूशन वाली हवा से शरीर में स्ट्रेस बढ़ता है जिससे कोर्टिसोल बढ़ जाता है. इसका असर ये होता है कि लिवर ब्लड में और अधिक ग्लूकोज छोड़ने लगता है.

प्रदूषकों के रक्त में मिलने से बढ़ता है खतरा

हवा में घुले ये प्रदूषक तत्व जब फेफड़ों से होते हुए रक्त में मिल जाते हैं, तो ब्लड शुगर का एक सही स्तर बनाए रखना मुश्किल हो सकता है. पीएम 2.5 के लगातार संपर्क में रहने से रक्त वाहिकाओं को नुकसान पहुंचता है, जिसे एंडोथेलियल डिसफंक्शन कहते हैं. इससे हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है. इससे पुरानी किडनी की बीमारी के ट्रिगर होने का जोखिम भी बढ़ सकता है.

डायबिटिक लोगों की बढ़ सकती है परेशानी

एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर साफ सीधे शब्दों में कहा जाए तो लंबे समय तक प्रदूषित हवा में सांस लेने से न सिर्फ टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ता है, बल्कि जिन्हें पहले से यह बीमारी है उनकी हालत और ज्यादा बिगड़ सकती है. इससे दिल से जुड़ी समस्याओं, हाई बीपी और किडनी से जुड़ी दिक्कतों की संभावना भी बढ़ती है, इसलिए ये मधुमेह रोगियों के लिए चिंता बढ़ा सकता है.

डायबिटीज के रोगी बरतें सावधानियां

  • ज्यादा प्रदूषण हो तो डायबिटिक लोगों को बाहर टहलने, दौड़ना या कोई भी भारी व्यायाम करने से बचना चाहिए.
  • आमतौर पर सुबह और शाम के अंदर ही रहें, क्योंकि इस समय आमतौर पर अधिक प्रदूषण रहता है.
  • बाहर जाते समय हमेशा अच्छी तरह से फिट होने वाला एन 95 या एन 99 मास्क पहनें.
  • घर के अंदर ही हल्का व्यायाम करें, जैसे योग, साइकिलिंग या हल्की वजन उठाने वाली एक्सरसाइज.
  • डाइट में एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चीजें शामिल करें, जैसे मौसमी फल, हरी सब्जियां, नट्स, सीड्स और साबुत अनाज.
  • ब्लड शुगर की जांच नियमित रूप से कराते रहें और समय पर अपनी दवा जरूर लेते रहें.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY