हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में EICMA 2026 ऑटो शो में अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक की झलक दिखाई थी और अब इसके कुछ ही दिनों बाद यह मोटरसाइकिल भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखी गई है. कंपनी के इलेक्ट्रिक ब्रांड ‘विडा’ के तहत आने वाली यह पहली इलेक्ट्रिक बाइक होगी. इसका नाम UBX 06 रखा गया है. इस बाइक के साथ विडा ब्रांड अब इलेक्ट्रिक स्कूटर के बाद इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के सेगमेंट में भी कदम रखने जा रहा है.

डिजाइन और लुक
सड़क पर टेस्टिंग के दौरान दिखी बाइक पूरी तरह से ढकी हुई थी. हालांकि, इसकी बनावट और साइज बिल्कुल वैसी ही लग रही है जैसी EICMA शो में दिखाई गई थी. इसका लुक सुपरमोटो बाइक्स से इंस्पायर है, जिसमें राइडर सीधे बैठकर आराम से बाइक चला सकता है. इसका अगला हिस्सा थोड़ा ऊंचा और पिछला हिस्सा काफी कॉम्पैक्ट रखा गया है. शो में दिखाए गए मॉडल में आगे की तरफ एक खास फ्रेम के अंदर एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट और दिए गए थे, हालांकि टेस्टिंग मॉडल में हैंडल पर लगने वाले नकल गार्ड्स नजर नहीं आए.
फीचर्स और हार्डवेयर
फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में एक बड़ा दिया गया है, जिसे चलाने के लिए बाएं हैंडल पर कंट्रोल बटन लगे हैं. इसके अलावा, लंबी दूरी की यात्रा को आसान बनाने के लिए इसमें क्रूज कंट्रोल जैसा प्रीमियम फीचर भी देखा गया है.
बेहतर राइडिंग और सेफ्टी के लिए बाइक के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक और सिंगलचैनल ABS मिलने की उम्मीद है. खराब रास्तों पर झटकों से बचाने के लिए आगे अपसाइडडाउन फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है.
बैटरी और परफॉर्मेंस
कंपनी ने अभी इसकी बैटरी और रेंज से जुड़ी आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन EICMA में दिखे मॉडल से पता चलता है कि इसमें एक बड़ी फिक्स्ड बैटरी और बीच में लगी मोटर मिलेगी, जो चेन के जरिए पिछले पहिए को पावर देगी. आम इलेक्ट्रिक स्कूटरों में पहिए के अंदर मोटर होती है, लेकिन बीच में मोटर होने से बाइक का बैलेंस ज्यादा बेहतर रहता है.
फिलहाल विडा सिर्फ इलेक्ट्रिक स्कूटर ही बेचती है, इसलिए UBX 06 कंपनी के लिए एक बहुत बड़ा कदम साबित होगी. उम्मीद की जा रही है कि हीरो इसे साल 2027 के मध्य तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है.